दीन-दुखियों की सेवा के लिए प्रेरित करते थे श्री कांति मुनि
एसएस जैन स्थानक में श्री बावा जयराम चेरिटेबल अस्पताल एवं ट्रस्ट द्वारा ग्रामोद्धारक वाचस्पति गुरुदेव श्री कांति मुनि महाराज की 94वीं जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक में श्री बावा जयराम चेरिटेबल अस्पताल एवं ट्रस्ट द्वारा ग्रामोद्धारक वाचस्पति गुरुदेव श्री कांति मुनि महाराज की 94वीं जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम स्कूली बच्चों ने नवकार मंत्र का उच्चारण किया।
समारोह में विधायक राकेश पांडे मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। उनका ट्रस्ट सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर हर्ष मुनि महाराज ने कहा कि कांति मुनि महाराज दयालु व आध्यात्मिक संत थे। जो भी उनके पास आया, वह कभी खाली नहीं गया। मुनिश्री ने आचार्य सम्राट आत्माराम महाराज के सान्निध्य में दीक्षा ग्रहण की। इस दौरान सचिव विशाल जैन ने कहा कि श्री कांति मुनि की प्रेरणा से ट्रस्ट शिक्षण व चेरिटेबल अस्पताल में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान कर रहा है। विधायक राकेश पांडे ने कहा कि श्री कांति मुनि महाराज जन-जन के संत थे, जिनके प्रवचन आज समाज के प्रत्येक वर्ग का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वह सदैव दीन-दुखियों की सेवा करने के लिए लोगों को प्रेरित करते थे। इस अवसर पर सुमित प्रकाश जैन, महेंद्र पाल जैन मिन्नी किग, एडवोकेट राजीव सिगला, स्वर्ण लत्ता, प्रवेश शर्मा, विशाल जैन, प्रिसंपल सुनीता शर्मा,डायरेक्टर डी. नारंग ने कोरोना काल में सेवाएं देने वाले डा. विशाल सिंह, रणजीत सिंह, वीरेन कुमार, कर्ण वर्मा आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।