जीतो लुधियाना चैप्टर की जूम मीटिग शनिवार को
जीतो लुधियाना चैप्टर के कार्यकारिणी सदस्यों की एक विशेष मीटिग सिविल लाइन समिति केंद्र जैन मंदिर में आयोजित की गई। सर्वप्रथम सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण किया गया।
संस, लुधियाना : जीतो लुधियाना चैप्टर के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक सिविल लाइन समिति केंद्र जैन मंदिर में आयोजित की गई। सर्वप्रथम सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण किया गया।
चैप्टर चेयरमैन भूषण कुमार जैन व चीफ सेक्टरी राजीव जैन ने कहा जीतो द्वारा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन के दौरान बहुत से जरूरतमंद परिवारों को अन्न और आर्थिक सहयोग कर उन्हें सांत्वना देने का काम किया। जीतो द्वारा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई भी कार्य चाहे। वह व्यापारिक क्षेत्र में है, चाहे सेवा का क्षेत्रों हो अपनी अद्भुत पहचान बनाई। राष्ट्रीय स्तर पर जीतो अपने तीन उद्देश्य सेवा, शिक्षा एवं आर्थिक सु²ढ़ता के मिशन को तन, मन, धन से कर रही है। लुधियाना चैप्टर का भी अपना एक अद्भुत योगदान है।
शुक्रवार को लगभग साढ़े 500 परिवार महिला विग एवं युवा पीढ़ी यूथ विग भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जनरल हाउस की वार्षिक मीटिग सोशल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखते हुए विशेष वीडियो, जूम मीटिग का आयोजन शनिवार को किया जाएगा है। इस मीटिग में साल भर में किए गए कार्यों एवं सेवा कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। सभी सदस्य अपने घर बैठे अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। सभी सदस्यों को ऐप का लिक व्हाट्सएप एवं ईमेल पर भेज दिया गया है। समय सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा। समय की मर्यादा रहेगी। इस मौके पर जीतो लुधियाना चैप्टर के चेयरमैन भूषण कुमार जैन ,चीफ सेक्ट्री राजीव जैन , कोषाध्यक्ष सुधीर जैन ,वाइस चेयरमैन रमेश जैन, स्वास्तिक, मंत्री तरुण जैन, राकेश जैन ,पवन जैन सीएस एवं नीरज जैन उपस्थित थे।