सेंट मदर टेरेसा स्कूल में श्रद्धा के साथ मनाई जन्माष्टमी
समराला रोड स्थित सेंट मदर टेरेसा स्कूल के बच्चों ने जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
जागरण संवाददाता, खन्ना : समराला रोड स्थित सेंट मदर टेरेसा स्कूल के बच्चों ने जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। स्कूल को भगवान श्री कृष्ण जी के रंग में रंगा गया था स्कूल को मटकी, मोर पंख, बांसुरी के साथ गुब्बारों के साथ सजाया गया। बाल कृष्ण के लिए एक सुंदर झूला भी सजाया गया। प्री नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में आनलाइन शिरकत की। उन्होंने चार्ट, कार्ड और बांसुरी के अलावा कईं वस्तुएं बनाई।
प्रिसिपल अंजू भाटिया और चेयरमैन सुरिदर शाही ने ज्योति प्रज्वलित कर समारोह की शुरूआत की। भगवान श्री कृष्ण की आरती भी की गई। बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की पोशाक में सजकर सबका मन मोह लिया। प्रिसिपल अंजू भाटिया ने भगवान कृष्ण को मक्खन और मिश्री का भोग लगाया। बच्चों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। चेयरमैन सुरिदर शाही ने भी सब को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।