Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Donation: आपके द्वार आएंगी टोलियां, राममंदिर निर्माण में बनें भागीदार

Ayodhya Ram Mandir Donationविहिप ने साफ कर दिया कि राम मंदिर निर्माण के लिए लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही अपना योगदान दें। इसके अलावा धन संग्रह के लिए बनाई गई टोलियां हर धर्म के लोगों का साथ मिल रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 08:49 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:21 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Donation: आपके द्वार आएंगी टोलियां, राममंदिर निर्माण में बनें भागीदार
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण अभियान अब आखिरी दौर में है। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir Donation: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण अभियान अब आखिरी दौर में है। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद व राम भक्तों की टोलियां आपके दरवाजे पर आएंगी। राम मंदिर निर्माण के लिए टोलियों को जो भी धन दिया जाएगा उसके बदले टोली के सदस्या आपको कपून या रसीद देंगे। विहिप ने साफ कर दिया कि राम मंदिर निर्माण के लिए लोग अपनी श्रद्वा के अनुसार ही अपना योगदान दें। इसके अलावा धन संग्रह के लिए बनाई गई टोलियां हर धर्म के लोगों के साथ-साथ शहर के सांसद, विधायक, मंत्री, मेयर, पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के पास भी जाएंगे चाहे वह किसी भी दल या धर्म का हो।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर धन संग्रह के लिए भक्ताें में उत्साह, लुधियाना में स्कूटर रैली निकाली

जन जागरण कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक विजयपाल ने बताया कि 30 जनवरी तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद टोलियां घर घर जाएंगी। इसके लिए टोलियां नियुक्त कर दी गई हैं और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अयोध्या जाकर अपना योगदान नहीं दे सकते वह अपने घर बैठे ही अपना योगदान दें सकें इसके लिए विहिप ने घर घर जाकर लोगों से योगदान लेने की योजना बनाई है।

संध्या फेरियों में भी लोगों ने भरपूर सहयोग दिया

उन्होंने बताया कि जनजागरण कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरियों व संध्या फेरियों में भी लोगों ने भरपूर सहयोग दिया है और 22 जनवरी तक 2.34 करोड़ रुपये का योगदान पंजाब से अयोध्या भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों का सहयोग मिल रहा है उससे उम्मीद है कि राम मंदिर निर्माण में पंजाब की अहम भागीदारी होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि प्रभु राम के इस काम में अपना योगदान जरूर दें।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.