Move to Jagran APP

Ludhiana Today 30th July 2021: जैन समुदाय के चातुर्मास से संबंधित कई कार्यक्रम होंगे, जानिए और क्या खास है आज

Ludhiana Today 30th July 2021 लुधियाना शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।

By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 06:47 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 06:47 AM (IST)
Ludhiana Today 30th July 2021: जैन समुदाय के चातुर्मास से संबंधित कई कार्यक्रम होंगे, जानिए और क्या खास है आज
शहर में आज क्या खास है। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Today 30th July 2021: शहर  में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 29 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक शिवपुरी में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक 39 सेक्टर प्रार्थना सभा सुबह 8.15 बजे, आत्म धर्म कमल हाल में महिला शिविर सुबह 9.00 बजे, तेरापंथ भवन में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे, एस एस जैन स्थानक जनता नगर में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक रूपा मिस्त्री गली चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक नूरवाला रोड चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, फिक्की एफएलओ की ओर से बीरमी में पौधारोपण अभियान सुबह 10.00 बजे से होगा।

-- 12वीं का रिजल्ट

पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड की 12वीं का परिणाम दोपहर 2.30 बजे घोषित होगा। जबकि सीबीएसई बोर्ड की 12वीं का परिणाम भी शुक्रवार को घोषित होगा। रिजल्ट आनलाइन देख सकते हैं।

--- हड़ताल

सिविल अस्पताल में डाक्टर्स की हड़ताल सुबह 9.00 बजे से होगी। हालांकि इस दौरान डाक्टर्स सरकारी ओपीडी का बायकाट कर अस्पताल परिसर में ही पैरलल ओपीडी चलाएंगे। ताकि मरीजों का उपचार हो सके। पिछले कई दिनाें से डाक्टर छठे वेतन आयाेग की सिफारिशाें काे लेकर विराेध जता रहे हैं।इसके लेकर मरीजाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुदकुशी की, नवजोत सिद्धू के नाम आडियाे जारी किया, कहा- पार्टी में नहीं होती सुनवाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.