पाक जाना सिद्धू का निजी दौरा, कांग्रेस का लेना-देना नहीं : जेल मंत्री
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने और वहा आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ को गले मिलने के बाद उठे विवाद को लेकर काग्रेस ने पल्ला झाड़ जिया है।
जासं, लुधियाना : कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने और वहा आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ को गले मिलने के बाद उठे विवाद को लेकर काग्रेस ने पल्ला झाड़ जिया है। जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू एक क्रिकेटर हैं और उनके रिश्ते पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान से काफी पुराने हैं। सिद्धू निजी तौर पर उनके समारोह में शामिल होने के लिए गए हैं। इससे काग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा द्वारा काग्रेस को माफी मागने को लेकर बाजवा ने कहा कि काग्रेस माफी नहीं मांगेगी। सिद्धू वापस आएंगे, भाजपा उनसे जवाब मागे।
दाना मंडी पहुंचे जेल मंत्री ने कहा कि जेल विभाग की तरफ से जल्द ही पाच सौ नौकरियां निकाली जा रही हैं। विभाग में पहले भी साढ़े छह सौ युवाओं को नौकरी दी गई है। जेल के अंदर सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। जेलों में लगातार नशा और मोबाइल पकड़ा भी जा रहा है, जिससे इन पर पूरी तरह से नकेल कसी जा रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, सासद रवनीत सिंह बिंट्टू, विधायक सुरिंदर डावर, विधायक गुरकिरत सिंह कोटली, विधायक लखबीर सिंह आदि शामिल थे।
भाजपा ने सिद्धू के खिलाफ किया प्रदर्शन
इधर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के विरोध में दरेसी रोड पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान आर्मी प्रमुख से गले मिल कर देश का अपमान किया है। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष परमिंदर मेहता, पुनीत शर्मा, सिमर चढोक, विकास, गौरव कपूर, अमित डोगरा, ललित चौहान, नमन, गगन शानन, रॉकी रावल, लाडी कनौजिया, तीक्ष्ण मेहता उपस्थित रहे।