इटालियन डिजाइनर फ्रांसेस्का वर्सासे को भाए पंजाबी, शहर में बिकेंगे कंपनी के लग्जरी पर्स और बैग्स
लुधियाना के लोग अपने लाइफस्टाइल को भी अपग्रेड रखते हैं। लग्जरी सेगमेंट पर्स और बैग्स में लुधियाना तेजी से उभरता शहर है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : जानी-मानी इटालियन डिजाइनर फ्रांसेस्का वर्सासे दुनिया भर में उद्यमशीलता के लिए प्रसिद्ध लुधियाना के लोगों की जिंदादिली की कायल हैं। वह रविवार को सराभा नगर की गैलेरिया डीलक्स के उद्घाटन समारोह में भाग लेने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि वह मानती हैं कि यहा के लोग जीने का अंदाज जानते हैं। पंजाबी सदा कुछ हटकर, जीवन में नयापन चाहते हैं। लुधियाना के लोग अपनी मेहनत से बेहतर आंत्रप्रेन्योर बने हैं और वे अपने लाइफस्टाइल को भी अपग्रेड रखते हैं। लग्जरी सेगमेंट पर्स और बैग्स में लुधियाना तेजी से उभरता शहर है। लुधियाना से आए दिन उनके स्टोर्स पर आनलाइन एन्क्वायरी जनरेट होती रहती है।
फ्रांसेस्का वर्सासे ने कहा कि आज हर कोई तेजी से अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव चाहता है। इसी कारण इटली के लैदर प्रोडक्ट की फिनिशिग और स्टाइल की विश्व में तेजी से माग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रति उनकी काफी जिज्ञासाएं रही हैं। हालांकि वे भारत में पहली बार आई है। अपने दौरे के दौरान वह पंजाब के खाने को भी चखेंगी और यहा से शॉपिंग भी करेंगी।
गैलेरिया डीलक्स मे विश्व के सारे ब्राड वाजिब दामों पर उपलब्ध होंगे। यहा हर छह महीने के बाद कलेक्शन बदला जाएगा। इसमें लग्जरी फैशन लेबल जैसे कि फेंडी, एंपोरियो अरमानी, अरमानी जीन्स, फ्रांसेस्का ई वर्सासे, आईएल बिस्नटे, प्राडा, डॉल्स और गबाना, लॉन्गचैंप, मोंट ब्लैंक, टोरी बुर्च, स्टेला मकार्टनी, वैलेंटिनो के प्रीमियम उत्पादों की विस्तृत और बेहतरीन रेंज प्रदान की जाएगी। पहले फेज में कंपनी ने देश में बैंगलोर, हैदराबाद और लुधियाना में स्टोर खोले हैं। अगले दो वर्ष में इनकी संख्या दस की जाएगी।