अंतरराष्ट्रीय सिख युवा सम्मेलन 19 अक्टूबर से, सौ से अधिक संगठन और संस्थाएं लेंगी भाग Ludhiana News
तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में एक बैठक हुई। इस कांफ्रेंस में सौ से अधिक गैर सरकारी संगठन और संस्थाएं भाग ले रहे हैं।
लुधियाना, जेएनएन। श्री गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती को समर्पित, अंतर्राष्ट्रीय सिख युवा सम्मेलन और इंटरफेथ ग्लोबल समिट का आयोजन 19 और 20 अक्टूबर को लुधियाना में होगी। अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं व तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में एक बैठक हुई। अलायन्स ऑ़फ सिख संगठन द्वारा करवाए जा रही कांफ्रेंस में सौ से अधिक गैर सरकारी संगठन और संस्थाएं भाग लेंगी।
मिलरगंज में होगा आयोजन
आयोजकों के अनुसार 19 अक्टूबर को रामगढि़या गर्ल्स कॉलेज, मिलरगंज में अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यूके के पहले सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी, इकोसिख के अध्यक्ष डॉ. राजवंत सिंह, गगनदीप सिंह खालसा (राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता स्पेन), ब्रिटेन में पहले सिख लीड चैप्लिन करतार सिंह, ब्रिटिश सशस्त्र बल मनदीप कौर यूके, सिख स्कॉलर डॉ. सुखप्रीत सिंह उधोके, स्विट्जरलैंड के युवा उद्यमी करणवीर सिंह कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
20 को डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में हो समिट
20 अक्टूबर को इंटरफेथ ग्लोबल समिट का आयोजन पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी (पीएयू) के डॉ. मनमोहन ¨सह ऑडिटोरियम में होगी, जिसमें श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, केविन अरिस्टाइड कॉर्नेलिस (यहूदी स्कॉलर स्विटजरलैंड), ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय से बीके अंकिता, मुख्य ईमाम भारत मौलाना मोहम्मद उमैर अलसी, तिब्बती केंद्र न्यूयॉर्क के निदेशक निकोलस व्रलैंड और अजीत पैट्रिक (आर्क बिशप दिल्ली) के सचिव भाग लेंगे।
श्री गुरु नानक देव जी 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित है समिट
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान प्रितपाल सिंह पाली, नायब शाही इमाम मौलाना रहमान उस्मान लुधियानवी, परमपाल सिंह, गुरसाहिब सिंह, सुखदेव सिंह ने जानकारी दी कि युवा सम्मेलन और इंटरफेथ ग्लोबल समिट गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती समारोह को समर्पित है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के शीर्ष व्यक्तित्व प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे और गुरु नानक देव जी की समानता और अन्य शिक्षाओं के बारे में बात करेंगे। सौ से अधिक गैर सरकारी संगठन, संस्थाएं जिसमें बेसिक्स ऑफ सिखी, दसवंद ग्रुप, सिख फॉर इक्वलिटी, बाबा मुकंद सिंह मानव कल्याण संगठन और अन्य सम्मेलन और शिखर सम्मेलन का समर्थन करेंगे।