Move to Jagran APP

पंजाब स्कूल एथलेटिक का रंगारंग आगाज

64वीं पंजाब राज्य अंतर जिला स्कूल एथलेटिक 2018-19 का गुरु नानक स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। खेलों का उद्घाटन डीसी प्रदीप अग्रवाल ने किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 07:50 PM (IST)
पंजाब स्कूल एथलेटिक का रंगारंग आगाज
पंजाब स्कूल एथलेटिक का रंगारंग आगाज

जागरण संवाददाता, लुधियाना : 64वीं पंजाब राज्य अंतर जिला स्कूल एथलेटिक 2018-19 का गुरु नानक स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। खेलों का उद्घाटन डीसी प्रदीप अग्रवाल ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी स्वर्णजीत कौर, स्टेट ऑर्गेनाइजर स्पो‌र्ट्स रुपिंदर सिंह रवी, असिस्टेंट एजुकेशन ऑफिसर बिक्रमजीत सिंह भनोट, एथलेटिक मीट इंचार्ज प्रिंसिपल हरजीत राम सहित विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल्स व स्टाफ मौजूद रहा। चार दिन तक चलने वाले खेल महोत्सव के पहले दिन विद्यार्थियों ने हर गेम में अपना दमखम दिखाया। इन खेलों में 22 जिलों के चार हजार से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया हुआ है। अंडर 14 लड़के और लड़कियों, अंडर-17 लड़के और लड़कियों, अंडर-19 लड़के और लड़कियों की टीमों ने हिस्सा लिया है। पहले दिन शॉटपुट, लांग जंप, ट्रिपल जंप, सौ मीटर, चार सौ मीटर, पंद्रह सौ मीटर, डिस्कस थ्रो, चार गुना सौ मीटर रिले खेल लड़कों व लड़कियों दोनों में कराई गई। ये रहे परिणाम

prime article banner

अंडर-19(लड़के) 1500 मीटर: पटियाला का हरसंदीप सिंह पहले, फिरोजपुर का गुरविंदर सिंह दूसरे और जालंधर का जसमोहन सिंह तीसरे स्थान पर रहा।

अंडर-19(लड़कियां): 1500मीटर: जालंधर की रजतबीर पहले, रोपड़ की लक्ष्मी देवी दूसरे और अमृतसर की रुपिंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं।

हाई जंप अंडर-19(लड़के): लुधियाना का तनवीर सिंह पहले, लुधियाना का प्रभजीत दूसरे और फरीदकोट का सिद्धार्थ तीसरे स्थान पर रहा

- डिस्कस थ्रो: अंडर-17(लड़कियां): पटियाला की जसकंवल कौर पहले, लुधियाना की जसमीत कौर दूसरे और तरनतारन की मंजोत कौर तीसरे स्थान पर रहीं।

लांग जंप अंडर-14(लड़के): तरनतारन का कुलबीर सिंह पहले, फाजिल्का का गुरदेव सिंह दूसरे स्थान पर रहा।

शॉटपुट: अंडर-14(लड़के): जालंधर का जोबन सिंह पहले, संगरूर का हुस्नप्रीत दूसरे और मोगा का अर्शदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.