Move to Jagran APP

अनिल भारती को मिला इन्सपायर अवार्ड 2019

स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड के प्रधान अनिल को इन्सपायर अवार्ड मिला।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 06:45 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:45 AM (IST)
अनिल भारती को मिला इन्सपायर अवार्ड 2019
अनिल भारती को मिला इन्सपायर अवार्ड 2019

जासं, लुधियाना : अंतरराष्ट्रीय ऑर्गेनाइजेशन ब्रिट व‌र्ल्ड वाइड ग्लोबल की ओर से इनडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट और स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड के प्रधान अनिल भारती को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए वर्ष 2019 के परिवर्तन इन्सपायर अवार्ड से सम्मानित किया गया। देशभर से आए संस्था के प्रतिनिधियों और जिले के गणमान्यों की उपस्थिति में सर्वप्रथम संस्था की तरफ से अनिल भारती द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धियों से संबंधित एक दस्तावेज पढ़ा गया, जिसमें अनिल भारती की अन्य सेवाओं के अतिरिक्त लुधियाना पुलिस के 1500 अधिकारियों और जवानों को उनके द्वारा दिए गए ध्यान विज्ञान के प्रशिक्षण का विशेष रूप से जिक्र किया गया। इस सेवा कार्य के लिए तत्कालीन पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने भी भारती को प्रशंसा पत्र प्रदान किया था। पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने भी उन्हें स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया था। अनिल भारती के सेवा कार्यो से संबंधित एक वीडियो भी दिखाई गई। स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद वृद्ध आश्रम, स्वामी विवेकानंद अस्पताल, स्वामी विवेकानंद फिजियोथैरिपी सेंटर, स्वामी विवेकानंद कंप्यूटर ट्रेनिग इंस्टीट्यूट, स्वामी विवेकानंद कपड बैंक, शिव लोक और स्वामी विवेकानंद-डे केयर सेंटर का भी संचालन किया जा रहा है। समय-समय पर ट्रस्ट जरूरतमंद लड़कियों की शादियों का आयोजन भी करता रहता है। पिता से मिली सेवाभाव की घुट्टी: अनिल

loksabha election banner

अनिल भारती ने अपनी सेवा के जज्बे का श्रेय ट्रस्ट के संस्थापक और अपने पिता समाज रत्न राम प्रकाश भारती को देते हुए कहा कि सेवाभाव की घुट्टी उन्हें विरासत में मिली है। परिवर्तन ट्रस्ट के अधिकारियों किरणपाल सिंह और हरीश कपूर ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से हर साल समाज के लिए उत्कृष्ट सेवा-कार्य करने वाली किसी शख्सियत को अंतरराष्ट्रीय इन्सपायर अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.