इंडस्ट्रीयल इलाकों में वेतन के दिनों में बढ़ जाता है अपराध
इंडस्ट्रियल इलाकों में वेतन और एडवांस के दिनों में लगातार अपराध बढ़ रहा है।
जासं लुधियाना : इंडस्ट्रियल इलाकों में वेतन और एडवांस के दिनों में लगातार अपराध बढ़ रहा है। इसी कारण फैक्ट्री कर्मियों से पैसों की छीना-झपटी हो रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन को पीसीआर स्टाफ को और सतर्क कर गश्त बढ़ानी चाहिए और मुख्य चौराहों पर नाके लगाने चाहिए। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एवं कामर्शियल अंडरटेकिग (सीआइसीयू) की ओर से फोकल प्वाइंट में आयोजित की पुलिस मीट में उद्यमियों ने यह बात उठाई।
इस दौरान पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल बतौर मुख्य मेहमान उपस्थित हुए। उन्होंने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और सुधार के लिए विचार जाने। प्रधान उपकार सिंह आहुजा ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर करने और अच्छे माहौल को बनाने में पुलिस की अहम भूमिका रहती है। इसके लिए लुधियाना पुलिस की ओर से कई अहम बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इलाकों में छीना झपटी की बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए पुलिस प्रशासन को औद्योगिक इलाकों में पेट्रोलिग को बढ़ाए जाना चाहिए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इंडस्ट्रियल इलाकों में पुलिस पेट्रोलिग को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही इलाके में अवैध कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस के प्रमुख एप्स के बारे में दी जानकारी
फोकल प्वाइंट में करवाए गए कार्यक्रम के दौरान एडीसीपी अजिदर सिंह, एसीपी राजन शर्मा, एसीपी वैभव सहगल, डीसीपी अश्वनी कपूर ने भी विचार प्रकट किए। इस दौरान पुलिस की ओर से चलाए जा रहे प्रमुख एप्स नाओ यूअर पुलिस, पीपी सांझ, शक्ति के इस्तेमाल और लाभ के बारे में भी बताया गया। इस दौरान 150 से अधिक उद्यमी मौजूद थे।