पंजाब एफसी और मोहन बागान के बीच भिड़ंत आज
पंजाब एफसी और मोहन बागान के बीच मंगलवार को भिड़ंत होगी।
संस, लुधियाना : आत्मविश्वास से भरी पंजाब एफसी की टीम हीरो आई लीग में नंबर एक पर चल रही मोहन बागान के साथ मंगलवार को गुरु नानक स्टेडियम में भिडं़त होगी। मुकाबला दोपहर दो बजे खेला जाएगा। पंजाब की टीम लीग में नंबर 3 पर है, वहीं मोहन बागान लीग में टॉप पर बनी हुई है।
मैच की पूर्व संध्या पर सोमवार को गुरु नानक स्टेडियम में दोनों टीमों ने प्रेसवार्ता की। मोहान बागान टीम के कोच कियो विकोना व विक्रमजीत ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शानदार खेल के दम पर उनकी टीम टेबल पर नंबर वन बनी हुई है, लेकिन घरेलू ग्राउंड पर खेल रही पंजाब एफसी को हम हल्के में नहीं लेंगे। वहीं पंजाब एफसी के कोच यान लॉ और शोविक दास ने कहा कि हमारी टीम के लड़के बहुत अच्छी फॉर्म में है और घर से बाहर खेले गए पिछले तीनों मुकाबलों में उन्होंने भले ही ड्रॉ खेला हो, लेकिन शानदार खेल पेश किया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह मोहन बागान जैसी मजबूत टीम को कड़ी टक्कर देते हुए नए साल के अपने घरेलू सीजन की शानदार शुरुआत करेंगे। हीरो आई लीग अंक तालिका :-
टीम :- मैच - जीत - ड्रा - हार - अंक
मोहन बागान :- 6 - 4 - 1 -1 - 13
चर्चिल ब्रदर्स गोवा :- 5 - 3 - 1 - 1 - 10
पंजाब एफसी :- 7 - 2 - 4 - 1 - 10
चेन्नई सिटी एफसी :- 6 - 2 - 2 - 2 - 8
ईस्ट बंगाल :- 5 - 2 - 2 - 1 - 8
ऐजवाल एफसी :- 7 - 1 - 5 - 1 - 8
टीआर एथलेटिक यूनियन:-7 - 2 - 2 - 3 - 8
गोकुलम केरल :- 5 - 2 - 1 - 2 - 7
रियल कश्मीर एफसी:- 5 - 1 - 3 - 1 - 6
नेरोका एफसी :- 6 - 1 - 2 - 3 - 5
इंडियन ऐरो :- 7 - 1 - 1 - 5 - 4