Move to Jagran APP

Azadi Ka Amrit Mahotsav: तिरंगे के रंग में रंगने लगा लुधियाना, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराने का दिया संदेश

Azadi Ka Amrit Mahotsav हर घर तिरंगा अभियान के तहत वीरवार को हैबोवाल कलां में हलका नार्थ में जनता को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसकी अगुआई भाजयुमो के जिला प्रधान कुशाग्र कश्यप ने की।

By DeepikaEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 01:24 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 01:24 PM (IST)
Azadi Ka Amrit Mahotsav: तिरंगे के रंग में रंगने लगा लुधियाना, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराने का दिया संदेश
हैबोवाल इलाके में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना: आजादी के अमृत महोत्सव पर लुधियाना भी तिरंगे के रंगों में रंगने लगा है। समाज के हर वर्ग से जुड़े लोग, धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाएं अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए अपना योगदान देने आगे आ रहे हैं।

loksabha election banner

शहर में जगह-जगह तिरंगे नजर आ रहे हैं। तिरंगा यात्राएं निकाल कर लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को मजबूत बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई पहल करते हुए आजादी के 75 साल को यादगार बनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने का आहवान किया गया है। प्रधानमंत्री की पहल को लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है।

औद्योगिक इकाइयों, घरों व व्यवसायिक स्थलों पर तिरंगा लगा दिखने लगा है। जिला प्रशासन ने भी दो लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरित करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा भाजपा ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिन रात एक किया है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत वीरवार को हैबोवाल कलां में हलका नार्थ में जनता को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इसकी अगुआई भाजयुमो के जिला प्रधान कुशाग्र कश्यप ने की। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुनील मैफिक, अभिषेक सिंघल, रोहित सिक्का सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। कुशाग्र कश्यप ने कहा कि हर भारतीय में देश के प्रति प्रेम भावना और देश भक्ति का जज्बा पैदा हो इसी उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

सुनील मैफिक ने कहा कि देश की आजादी में अनेक शूरवीरों ने बलिदान दिया है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उन शूरवीरों का प्रतीक है। आज यही जज्बा हर घर पहुंचे इसी उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। जब हर घर तिरंगा लहराएगा तो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा होगा। 

यह भी पढ़ेंः -Breaking: सांसद रवनीत बिट्टू के PA पर जानलेवा हमला, बाइक सवार युवकों ने किया घायल, अस्पताल में हालत नाजुक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.