विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना के माछीवाड़ा में शक के चलते पति ने घोटा पत्नी का गला, शख्स ने वीडियो बनाकर किया गुनाह कबूल

Published: Mon, 20 Apr 2026 09:11 AM (IST)

माछीवाड़ा के मंड सुखेवाला गांव में गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी राजविंदर कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति ...और पढ़ें

लुधियाना के माछीवाड़ा में शक के चलते पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

लुधियाना के माछीवाड़ा में शक के चलते पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, माछीवाड़ा। माछीवाड़ा के नजदीकी गांव मंड सुखेवाला में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह, जो कंबाइन चलाने का काम करता था, का करीब 11 वर्ष पहले राजविंदर कौर के साथ प्रेम विवाह हुआ था।

बताया जा रहा है कि पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती है। वहीं पत्नी को भी अपने पति पर इसी तरह का संदेह था, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर गुरप्रीत सिंह ने घर में अकेली मौजूद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। वारदात के बाद आरोपित ने अपने एक दोस्त को घटना की जानकारी दी और फिर खुद ही पुलिस को फोन कर थाने आने की बात कही।

सूचना मिलते ही डीएसपी प्रीतपाल सिंह और थाना प्रभारी पवित्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हालांकि अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जो इस घटना के बाद सहमे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपित ने हत्या के बाद एक वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजी, जिसमें उसने वारदात कबूल की। वीडियो में वह शक के चलते हत्या करने की बात करता नजर आया। पुलिस जांच कर रही है कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था।