Move to Jagran APP

पति की कातिल पत्‍‌नी गिरफ्तार, दूसरे पति के साथ मिल कर की थी हत्या

नजदीकी गांव माणेवाल में सुखदेव सिंह के कत्ल के रहस्य से पर्दे उठने शुरू हो गए और माछीवाड़ा पुलिस ने इस मामले में अरोपी उसकी पत्नी परमजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कत्ल की साजिश में शामिल उसके दूसरे पति निजामूदीन और एक और अज्ञात व्यक्ति फरार बताए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 May 2019 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 29 May 2019 08:00 PM (IST)
पति की कातिल पत्‍‌नी गिरफ्तार, दूसरे पति के साथ मिल कर की थी हत्या
पति की कातिल पत्‍‌नी गिरफ्तार, दूसरे पति के साथ मिल कर की थी हत्या

संवाद सहयोगी, श्री माछीवाड़ा साहिब : गांव माणेवाल में सुखदेव सिंह के कत्ल के रहस्य से पर्दे उठने शुरू हो गए हैं। क्योंकि इस संबंध में माछीवाड़ा पुलिस ने मृतक की पत्‍‌नी पत्नी परमजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कत्ल की साजिश में शामिल उसके दूसरे पति निजामुदीन और एक अज्ञात व्यक्ति फरार बताया जा रहा है।

loksabha election banner

इसलिए की हत्या

गिरफ्तार की गई परमजीत कौर ने पुलिस को बताया उसका पहला पति सुखदेव सिंह जो नशे का आदी था। इस लिए उसने सुखदेव को तलाक दिये बिना निजामुदीन से निकाह कर उसके साथ रहने लगी थी। करीब दो माह पहले उसका 12 वर्षीय बेटा जो कि गुर्दे की बीमारी से पीड़ित था कि, मौत के बाद वह फिर अपने पहले पति सुखदेव सिंह के पास गांव माणेवाल में रहने लगी थी। गत 23 मई को उसका दूसरा पति निजामुदीन जो तांत्रिक है माणेवाल में उसको लेने आया था परंतु पहले पति सुखदेव सिंह ने उसे जाने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने (परमजीत कौर व निजामुदीन) योजना बनाई कि सुखदेव सिंह को मार दिया जाये और उस के बाद वह दोनों गांव माणेवाल में उसके (सुखदेव सिंह) घर में ही आराम से रह सकेंगे क्योंकि उसके पहले पति से हुए लड़के की मौत हो चुकी थी। जबकि, लड़की की शादी हो चुकी थी।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

पुलिस की पूछताछ में परमजीत कौर ने बताया कि 25 मई की रात को निजामुदीन अपने साथ एक और साथी को ले कर आया। सुखदेव सिंह पहले ही शराब के नशे में था। इस दौरन उन तीनों ने (परमजीत कौर, निजामुदीन और उसके साथी) सुखदेव सिंह के सिर में कपड़े धोने वाली थापी मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद निजामुदीन और उसका साथी दोनो फरार हो गए। परमजीत कौर ने बताया कि कत्ल की घटना को छिपाने के लिए उसने यह शोर मचा दिया कि सुखदेव सिंह नशे की हालत में गिर गया है, जिससे उसके सिर में उसके गिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बरामद की थापी

जांच अधिकारी ने बताया कि कत्ल की वारदात में इस्तेमाल की गई कपड़े धोने वाली थापी बरामद कर ली गई है। थापी पर खून के निशान लगे हुए थे, जबकि इस घटना में शामिल आरोपित परमजीत कौर का दूसरा पति निजामुदीन और उसका साथी फरार हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.