ईद पर पत्नी जाना चाहती थी मायके, सार्जेट ने चाकू से गोदकर कत्ल किया
एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में तैनात सार्जेट ने झगड़ा होने पर चाकू से गोदकर पत्नी का कत्ल कर दिया।
जेएनएन, लुधियाना : एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में तैनात सार्जेट ने झगड़ा होने पर चाकू से गोदकर पत्नी का कत्ल कर दिया। घटना शनिवार रात की है। आरोपित नजदीकी गाव अकालगढ़ में किराये के मकान में चार बेटियों व पत्नी के साथ रहता था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस थाना सुधार के इंचार्ज विक्रमजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें खबर मिली कि अकालगढ़ में मंदिर वाली गली में स्थित एक घर में एक महिला की लाश पड़ी है। उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने छुरी मारकर मार दिया है। उन्होंने पूरा मामला एसएसपी वीरेंद्र सिंह बराड़ के ध्यान में लाया। इसके बाद रणधीर सिंह डीएसपी स्पेशल ब्राच, प्रभजोत कौर डीएसपी और इंस्पेक्टर लखबीर सिंह इंचार्ज सीआइए स्टाफ लुधियाना (देहात) ने फोरेंसिक साइंस टीम को बुलाकर उनकी मदद से 8 घटे में ही इस कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया। फिंगर प्रिंट से पता चला कि महिला का पति ही उसका हत्यारा है। पुलिस ने बिहार के जिला सीतामढ़ी, थाना बाजपट्टी, गांव बेलहाऐयां निवासी आरोपित सार्जेट अंसारी पुत्र इस्लाम अंसारी निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले महीने ही जबलपुर से तबादला होकर एयरफोर्स स्टेशन हलवारा आया था। वह अपनी पत्नी शबनम और चार बेटियों को लेकर 2 अगस्त से अकालगढ़ में किराये के मकान रह रहा था।
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसका पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा रहता था। शनिवार की रात पत्नी उसके साथ झगड़ा कर छत पर चली गई थी। मैं उसे मनाने के लिए गया। इस दौरान पत्नी के साथ फिर से झगड़ा हो गया। आरोपित ने कहा कि वह अपने मायके घर जाना चाहती और मैं अपने घर ईद पर जाना चाहता था। इस दौरान मेरी पत्नी ने मुझे थप्पड़ मार दिया। मैंने गुस्से में आकर पत्नी को धक्का मारा तो वह गिरकर बेहोश हो गई। फिर मैंने रसोई में से चाकू लाकर उससे वार कर उसका कत्ल कर दिया। बाद में चाकू को धोकर वापस रसोई में रख दिया और अपने बच्चों के पास आकर सो गया। मृतका शबनम के भाई इजामुल हक मुहम्मद कैमरु अंसारी के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे जाच पड़ताल चल रही है। महिला की लाश सरकारी अस्पताल सुधार में पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।