दूसरी बार बेटी को जन्म दिया तो पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, पति पर केस दर्ज Ludhiana News
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति नशे का सेवन करके मारपीट करता था। एक साल पहले ससुराल वालों ने दोनों बेटियों को अपने पास रख कर पीड़िता रमनदीप को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
लुधियाना, जेएनएन। महिला पुलिस ने दहेज प्रताडऩा आरोप में पति पर केस खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी थी। मॉडल ग्राम एक्सटेंशन निवासी रमनदीप कौर ने अपने पति, ससुर और दो ननदों के खिलाफ दहेज प्रताड़ता के आरोप लगाए थे।
रमनदीप कौर के पिता शरणजीत सिंह चावला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी गगन अरोड़ा निवासी न्यू शिवाजी नगर के साथ 14 सितंबर 2007 को की थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले रमनदीप को दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। शादी के एक साल बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी अपना घर बसाने के लिए अपने ससुराल वालों के हर जुल्म को सहती रही। दूसरी बार जब रमनदीप गर्भवती हुई तो उसके ससुराल वाले उसे टेस्ट करवाने के लिए कहने लगे। लेकिन उसने टेस्ट कराने से मना कर दिया। उसने फिर एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वाले उसे पहले ज्यादा प्रताड़ित करने लगे।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति नशे का सेवन करके अपने घर वालों के कहने पर मारपीट करता था। एक साल पहले ससुराल वालों ने दोनों बेटियों को अपने पास रख कर पीड़िता रमनदीप को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। रमनदीप कौर द्वारा जो पुलिस के पास लिखित शिकायत में अपने ससुराल वालों के खिलाफ लगाए आरोपों की जांच के बाद जांच अधिकारी वीना रानी ने पीड़िता के पति गगन अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें