Move to Jagran APP

किनारे पर सेकेंडरी कूड़ा डंप, कैसे साफ होगा बुड्ढा दरिया

बुड्ढा दरिया को साफ करने की सबसे अहम जिम्मेदारी नगर निगम के कंधों पर है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 06:15 AM (IST)
किनारे पर सेकेंडरी कूड़ा डंप, कैसे साफ होगा बुड्ढा दरिया
किनारे पर सेकेंडरी कूड़ा डंप, कैसे साफ होगा बुड्ढा दरिया

जागरण संवाददाता, लुधियाना : बुड्ढा दरिया को साफ करने की सबसे अहम जिम्मेदारी नगर निगम के कंधों पर है। वैसे तो नगर नगर की ओर से बुड्ढा दरिया का साफ करने के लिए अभियान चलाया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके डंप दरिया में गंदगी फैला रहे हैं। इसके कारण पानी खराब हो रहा है। बीमारी फैलने के खतरे से भी इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं निगम डेयरी वालों को तो दरिया में गोबर फेंकने से रोकने के लिए बार बार नोटिस जारी कर रहा है, लेकिन खुद ही दरिया में सॉलिड वेस्ट गिरा रहा है। इसके लिए दरिया के किनारे तीन तीन सेकेंडरी कूड़ा डंप बना दिए जिसके कारण दरिया में गंदगी जमा हो रही है। यह हाल तब है जब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल निगम अफसरों को दरिया के किनारे से सेकेंडरी कूड़ा डंप हटाने के आदेश दे चुका है। केंद्रीय जेल के पास ा दरिया के किनारे कूड़ा डंप बना है जबकि दो कूड़ा डंप हैबोवाल पुली के पास हैं। नगर निगम ने सेकेंडरी कूड़ा डंप दरिया के किनारे बना दिए, लेकिन कूड़ा दरिया में न गिरे इसके लिए कोई रोक भी नहीं लगाई। जब कूड़ा कलेक्टर यहां पर कूड़ा गिराते हैं तो कुछ कचरा दरिया में गिर जाता है। यही नहीं, कंपनी के कर्मचारी जब सेकेंडरी डंप से कूड़ा लिफ्ट करते हैं तो फिर कूड़ा दरिया में गिरता है, लेकिन निगम अफसर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे। मेयर बलकार सिंह संधू ने बताया कि दरिया का सौंदर्यीकरण होना है। इसके किनारे से सभी कूड़ा डंप हटाए जाने हैं।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.