विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में भारी बारिश का कहर, आज भी कई जिलों में होगी वर्षा; यलो अलर्ट जारी

Published: Mon, 17 Aug 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में मानसून सक्रिय होने से रविवार सुबह लुधियाना और अमृतसर समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ...और पढ़ें

पंजाब में भारी बारिश का कहर। फाइल फोटो

पंजाब में भारी बारिश का कहर। फाइल फोटो

HighLights

  1. रविवार सुबह पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज।

  2. अमृतसर में 40.1 मिमी, लुधियाना में 38.8 मिमी वर्षा।

  3. सोमवार-मंगलवार को भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। मानसून के सक्रिय होने से रविवार सुबह चार से सात बजे के दौरान पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा अमृतसर में 40.1 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि लुधियाना में 38.8 मिलीमीटर वर्षा हुई।

वहीं, जालंधर में 15.8 मिलीमीटर, रूपनगर में 13.8 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 5.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जबकि चंडीगढ़ में 2.6 मिलीमीटर, पटियाला में 3.4 मिलीमीटर व पठानकोट में 4.0 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की ई। गुरदासपुर, होशियारपुर, फतेहगढ साहिब में भी हल्की वर्षा हुई।

दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार व मंगलवार को भी पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। जिसे लेकर विभाग ने येलो अल्रर्ट जारी किया है। 19 अगस्त से मौसम साफ हो जाएगा।

वर्षा में गड्ढे में भर जाता है पानी

राहों से जगीरपुर जाने वाली मुख्य सड़क पिछले लंबे समय से बदहाली का शिकार है। करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी इस सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं तो कई जगहों से टूट गई है। मानसून में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वर्षा में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लगता और लोग व वाहन चालक इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार सीवरेज का ओवरफ्लो पानी भी रोड पर आ जाता है। इस वजह से क्षेत्र में दुर्गंध के साथ-साथ बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि कहना है कि सड़क के खराब होने का असर केवल राहगीरों पर ही नहीं, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है। यह सड़क करीब 25 से 30 कालोनियों और आसपास के गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सड़क का समाधान नहीं हो रहा है।