Move to Jagran APP

दो जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, पारा 44 डिग्री सेलिसयस तक पहुंचेगा

चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार दो जून तक सूबे में गर्मी अपने चरम पर होगी। लुधियाना पटियाला जालंधर व अमृतसर में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 28 May 2019 09:43 AM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 03:53 PM (IST)
दो जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, पारा 44 डिग्री सेलिसयस तक पहुंचेगा
दो जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, पारा 44 डिग्री सेलिसयस तक पहुंचेगा

जेएनएन, लुधियाना। लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार दो जून तक सूबे में गर्मी अपने चरम पर होगी। लुधियाना, पटियाला, जालंधर व अमृतसर में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग की ओर से गर्म हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। हालांकि, इस दौरान कुछ जिलों में बादल भी छाए रह सकते हैं।

loksabha election banner

कई जिलों में गर्म हवाओं के थपेड़ेे झुलसा रहे हैं। विभाग के अनुसार अमृतसर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैज्ञानिक डॉ. केके गिल ने बताया कि मई के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहना सामान्य है। तापमान अधिक रहे तो अच्छा होगा। क्योंकि इससे अच्छे मानसून की संभावना बढ़ जाएगी। लेकिन अगर तापमान कम रहता है, तो मानसून भी कमजोर रह सकता है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.