Move to Jagran APP

शंखनाद के बीच यज्ञ में शहरवासियों ने डाली आहुतियां

ईश्वर सत्य स्वरुप है, मनुष्य को भी सत्यावादी बनना चाहिए, जब कोई जन अपने सच्चे मन से अपनी आत्मा, प्राण ओर अपने सारे सामर्थ को अपनाता है, ईश्वर उसका साथ देता है, यज्ञ भी ईश्वर का रुप है, जिसका सच्चे मन से अनुसरण करने से सुखा व शांति का अहसास होता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 02:17 AM (IST)
शंखनाद के बीच यज्ञ में शहरवासियों ने डाली आहुतियां
शंखनाद के बीच यज्ञ में शहरवासियों ने डाली आहुतियां

संस, लुधियाना : ईश्वर सत्य स्वरूप है, मनुष्य को भी सत्यवादी बनना चाहिए, जब कोई जन अपने सच्चे मन से अपनी आत्मा, प्राण और अपने सारे साम‌र्थ्य को अपनाता है, ईश्वर उसका साथ देता है। यज्ञ भी ईश्वर का रूप है, जिसका सच्चे मन से अनुसरण करने से सुख व शांति का अहसास होता है। उक्त विचार मां बगलामुखी धाम में 201 घंटे के अखंड महायज्ञ में भागवत कथा वाचक हिमांगी साक्षी मां ने व्यक्त किए। इससे पहले योगी सत्यानाथ म. ने उनको सम्मानित किया। इस दौरान यज्ञ में आहुतियां डालने के लिए मानव रचना स्कूल टीम के सदस्यग पहुंचे। पूरी टीम ने महाराज जी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान आचार्य कल्याण देव ने मां बगलामुखी धाम में हो रहे अखंड यज्ञ की भूरि-भूरि अनुमोदना करते हुए योगी सत्यानाथ म., धाम सेवक प्रवीण चौधरी, मंजीत छतवाल व पूरी टीमों को बधाई दी, जिन्होंने सभी को एक सूत्र पिराने का कार्य किया। इस अवसर पर भाजपाध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा ने मां बगलाधाम में आकर यज्ञ में आहुतियां डालकर महाराज का आशीर्वाद लिया। धाम सेवक प्रवीण चौधरी ने कहा कि अखंड महायज्ञ की पूर्णाहुति समारोह रविवार को प्रात: 8 बजे होगा। शंखनाद की ध्वनि के बीच यज्ञ में शहरवासी भारी संख्या में यज्ञ में आहुतियां डाल रहे हैं।

loksabha election banner

इस दौरान धाम सेवक प्रवीण चौधरी व मंजीत छतवाल के अलावा गौतम सचदेवा, सुनील गेरा, राजेश महाजन, सुनील महाजन, पुरुषोतम चौधरी, जितेंद्र सूद, संजीव सचदेवा, समीर बक्कू, हरमोहन मल्होत्रा, विशाल खत्री, कर्ण शर्मा, रमन घई, अमित मखीजा, राजेंद्र शाही, सुनील हांडा, राहुल द्विवेदी, ललित नैय्यर, विनोद गोदरा, नितिन शर्मा, आशुतोष गुप्ता नरेंद्र महाजन, हरेंद्र शाही, नरेश शर्मा, राज सोलंकी, रवि कुमार, संदीप सूद आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.