सतेंद्रपाल ग्रेवाल के चेयरमैन बनने पर जगराओं के टकसाली कांग्रेसियों में खुशी की लहर
सतेंद्रपाल ग्रेवाल को जगराओं मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद उनके समर्थकों में जश्क का माहौ है। उनके साथियों ने घर पहुंचकर उनका मुंह मीठा करवाया।
जगराओं, जेएनएन। पंजाब सरकार द्वारा जगराओं के टकसाली कांग्रेसी ग्रेवाल परिवार के सतेंद्रपाल ग्रेवाल (काका ग्रेवाल) को जगराओं मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। जिसकी खुशी नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहरवासियों को भी है। इसी खुशी को सांझा करने रविवार को आल इंडिया प्रियंका-राहुल गांधी फोरम के पंजाब सचिव केतन जैन अपने साथियों के साथ सतेंद्रपाल ग्रेवाल के घर पहुंचे।
इस खुशी के मौके पर केतन जैन और उनके साथियों ने सतेंद्रपाल ग्रेवाल को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उन्हे पंजाब सरकार द्वारा दी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी की बधाई दी। इस खुशी के मौके केतन जैन साथी मयंक जैन, गोरा लधड, मोहित जैन, अभिनंदन जैन, अक्षय मलहौत्रा, अंकित गर्ग आदि ने सतेंद्रपाल ग्रेवाल से पौधारोपण करवाया।
इस मौके पर वहां मौजूद शहर के सीनियर कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा और भजन सिंह ने सतेंद्रपाल ग्रेवाल से पौधारोपण करवाने पर प्रसंशा की। वहीं मोहित जैन और गोरा लधड ने बताया कि सतेंद्रपाल ग्रेवाल एक ईमानदार और सुलझे हुए कांग्रेसी नेता हैं। जिनको जगराओं के साथ पंजाब सभी इलाकों के लोग इनकी ईमानदार छवि की सराहना करते हैं। पंजाब सरकार ने सतेंद्रपाल ग्रेवाल पर जो विश्वास दिखाया है, हमें यकिन है कि वह आपनी जिम्मेदारी को बहुखुबी निभाएंगे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें