पांच प्यारों की अगुआई में सजाया नगर कीर्तन
सरबंसदानी श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन सजाया गया।
संवाद सहयोगी, जगराओं : सरबंसदानी श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुआईमें यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा साहिब मोरी गेट के प्रधान प्रिंसिपल चरनजीत सिंह भंडारी और प्रबंधक कमेटी द्वारा निकाला गया।
यह गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा मोरी से आरंभ होकर अगवाड़ डाला, कमल चौक, लिक रोड, झांसी चौक सहित शहर के अन्य स्थानों से होते हुए देर शाम वापस गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान रागी व ढाडी जत्थों ने गुर इतिहास सुनाकर संगत को निहाल किया। जगह-जगह संगतने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। इसके अलावा गतका पार्टियों ने अपनी कला के जौहर दिखाए। शहर में जगह-जगह संगत ने विभिन्न प्रकार के पकवानों का लंगर लगाया।
इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी सदस्य भाई गुरचरन सिंह ग्रेवाल, विधायक सरबजीत कौर माणूके, चेयरमैन मलकीत सिंह दाखा, पूर्व विधायक एसआर कलेर, पूर्व विधायक भाग सिंह मल्ला, जसपाल सिंह हेरां, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कंवलजीत सिंह मल्ला, ब्लॉक समिति सदस्य सतिद्रपाल सिंह गरेवाल, हरसुरिद्र सिंह गिल, नगर कौंसिल प्रधान चरनजीत कौर कल्याण, पूर्व पार्षद अमरनाथ कल्याण, एडवोकेट महिदर सिंह सिधवां, सुखदेव सिंह नसराली, पार्षद कर्मजीत कैंथ, अपार सिंह, अजीत सिंह ठुकराल, दीपइंद्र सिंह भंडारी, हरदेव सिंह बौबी, गुरमेल सिंह के अलावा गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा मोरी गेट के हेड ग्रंथी पर्मवीर सिंह, प्रबंधक कमेटी के सचिव बलविदर सिंह मक्कड़, चेयरमैन कुलबीर सिंह सरना, कोषाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, प्रताप सिंह सहित कमेटी के सभी सदस्यों के अलावा भारी संख्या में संगत ने हाजिरी लगाई।