श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर गुरु घरों में उमड़ी संगत, कई जगह कार्यक्रम Ludhiana News
शहर कई जगह पर प्रकाशोत्सव पर गुरु घरों में काफी संख्या में संगत पहुंची। गुरु घरों में रागी जत्थों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी से संगत को निहाल किया।
लुधियाना, जेएनएन। सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर शहर के सभी गुरुद्वारों में विशेष समागम का आयोजन किया जा रहा है। शहर कई जगह पर प्रकाशोत्सव पर गुरु घरों में काफी संख्या में संगत पहुंची। गुरु घरों में रागी जत्थों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी से संगत को निहाल किया।
श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में उमड़ी संगत।
शहर के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा, गुरुद्वारा आलमगीर साहिब में विशेष समागम करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर गुरुद्वारों में लंगर भी लगाए गए हैं। जहां संगत को प्रसाद बांटा जा रहा है। सुबह से ही शहर के गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर संगत गुरु का अार्शीवाद लेने के लिए पहुंच रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें