Hampton Homes Mini Marathon: फरीदकोट के गुरसेवक सिंह बने विजेता, एक हजार लोगों ने लिया हिस्सा
दस किलोमीटर की मिनी मैराथन प्रथम विजेता गुरसेवक सिंह 29.16 मिनट में पूरी की। दूसरे स्थान पर उदित वैद रहे जिन्होंने 29.20 मिनट में दौड़ पूरी की।
लुधियाना, जेएनएन। हैम्पटन होम्स मिनी मैराथन का आयोजन चंडीगढ़ रोड पर किया गया। इसका शुभारंभ रविवार सुबह डीसी प्रदीप अग्रवाल ने किया। दस किलोमीटर की दौड़ हैम्पटन होम्स से शुरू होकर सेक्टर 32ए से वापस आई। यह दौड़ रेस फाइट फ़ॉर फिटनेस थीम पर रही। दस किलोमीटर की मिनी मैराथन में प्रथम विजेता फरीदकोट के गुरसेवक सिंह रहे, जिन्होंने 29.16 मिनट में रेस पूरी की। दूसरे स्थान पर उदित वैद रहे, जिन्होंने 29.20 मिनट में दौड़ पूरी की। तीसरे स्थान शमशेर सिंह रहे। शमशेर सिंह ने 29.30 मिनट में दौड़ पूरी की। इस मैराथन एक हजार लोगों ने हिस्सा लिया।
प्रथम रहे विेजेता को 50 हजार रुपये, और दूसरे नंबर पर रहने वाले को 30 हजार व तीसरे को 10 हजार कैश प्राइज दिया गया। जबकि प्रथम 40 प्रतियागियों को एक हजार रुपये का फैशन शॉपिंग वाउचर और रेस भाग लेने वालों को सर्टिफिकेट, मेडल और टीशर्ट दी गई।
हैम्पटन होम्स मिनी मैराथन में हिस्सा लेते नाहर ग्रुप ऑफ कंपनी के वाइस चैयरमेन कमल ओसवाल व अन्य।
हैम्पटन होम्स मिनी मैराथन में लुधियाना के लगभग एक हजार लोगों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान फन एक्टिविटी भी करवाई गई। इसमे भांगड़ा और स्ट्रेचिंग एक्टिविटी करवाई गई। इस दौरान कमल ओसवाल, राजेश अग्रवाल, ऋषभ ओसवाल, मनीषा ओसवाल, संजना ओसवाल, संजीव अरोड़ा, हेमंत सूद, सोनल सूद, नीरज सतीजा, डॉक्टर आशीष आहूजा, रीतू औलख, नामिता खन्ना, एसीपी राजन शर्मा, काविया अरोड़ा, केतकी अरोड़ा व श्रेय गुप्ता उपस्थित रहे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें