Move to Jagran APP

लुधियाना में पारिवारिक रिश्ते कलंकित; दादा ने पोती से की अश्लील हरकतें, ससुर ने पुत्रवधु से किया दुष्कर्म

लुधियाना में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। यहां एक दादा ने अपनी छह वर्षीय पोत्री के साथ अश्लील छेड़छाड़ की। वहीं दूसरी घटना में ससुर ने पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म किया। बहरहाल पुलिस ने दोनों ही आपराधिक मामलों में आरोपितों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है।

By Dilbag SinghEdited By: DeepikaPublished: Sat, 24 Sep 2022 02:40 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 02:40 PM (IST)
लुधियाना में पारिवारिक रिश्ते कलंकित; दादा ने पोती से की अश्लील हरकतें, ससुर ने पुत्रवधु से किया दुष्कर्म
लुधियाना में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर में हुई दो घटनाओं से रिश्ते कलंकित हुए हैं। यहां एक दादा ने अपनी छह वर्षीय पोत्री के साथ अश्लील हरकतें की है। वहीं दूसरी घटना में ससुर ने पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ही जघन्य अपराध हैं और जबरदस्ती हुए हैं। हैरत की बात यह भी है कि दोनों अपराध बुजुर्ग उम्र के व्यक्तियों द्वारा किए गए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपितों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

काम पर गई थी महिला, पीछे से दादा ने पोत्री से अश्लील हरकतें

सैदा चौक निवासी महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एरिया में ही एक फैक्टरी में काम करती है। 19 सितंबर को सुबह अपने काम पर चली गई थी। दोपहर 2 बजे वह काम से घर आई थी। जब घर पहुंची तो देखा कि ससुर उसकी छह वर्षीय बेटी को अंधेरे कमरे में लेकर लेटा हुआ था। उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने काफी देर बाद खोला। बेटी को बाहर निकाला तो उसने बताया कि दादा ने उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। इसके बाद उसका ससुर मौके से फरार हो गया।

इसकी शिकायत मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-4 पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ अवतार सिंह का कहना है कि उनकी तरफ से आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ससुर ने पुत्रवधु से किया दुष्कर्म

दूसरी तरफ लोहारा गयासपुरा के केशवा नगर में महिला के साथ ससुर ने दुष्कर्म किया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति हरियाणा में एक फैक्टरी में काम करता है और वहीं रहता है। उसने बताया कि ससुर उसपर गंदी नजर रखता था। 5 सितंबर को उसकी सास रिश्तेदारी में मिलने गई थी। इसी बीच उसका ससुर कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे पीटा भी।

इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। उसने इस संबंधी अपने पति और सास को बताया था। परिवार के कुछ लोग उसे कार्रवाई नहीं करने के लिए कह रहे थे मगर फिर भी उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर थाना साहनेवाल में आपराधिक मामला दर्ज किया है। एएसआइ गुरमेल सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आरोपित गुरमेल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः- Ludhiana Weather News: शहर में मौसम ने ली करवट, रिमझिम वर्षा ने बढ़ाई हवा में ठंडक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.