किसानों के समर्थन में रायकोट में भी बंद रहीं दुकानें
संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से किए गए भारत बंद को रायकोट और पास के इलाकों में •ाबरदस्त समर्थन मिला। भारत बंद के समर्थन में रायकोट शहर मुकम्मल तौर पर बंद रहा और गांवों में भी बंद का असर दिखा।
संसू, रायकोट : संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से किए गए भारत बंद को रायकोट और पास के इलाकों में •ाबरदस्त समर्थन मिला। भारत बंद के समर्थन में रायकोट शहर मुकम्मल तौर पर बंद रहा और गांवों में भी बंद का असर दिखा।
भारतीय किसान यूनियन (एकता) डकौंदा, भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल), भारतीय किसान यूनियन कादियां समेत ओर समर्थक जत्थेबंदी की तरफ से सांझे तौर पर शहर के बरनाला चौक में चक्का जाम कर केंद्र सरकार विरुद्ध •ाोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। बीकेयू डकौंदा के •िाला प्रधान महेंदर सिंह कमालपुरा, नौजवान किसान नेता हरबख्शीश सिंह राय, बीकेयू कादियां के ब्लाक प्रधान गुरजीत सिंह गिल, ब्लाक प्रधान ब्लाक प्रधान रणधीर सिंह बस्सियों ने कहा कि सूबो के किसान-म•ादूर लगातार खेती कानूनों को रद करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का अहंकार तोड़कर कृषि कानूनों को रद करवाकर संघर्ष को खत्म किया जाएगा।
इस मौके गुरजीत सिंह गिल, जगतार सिंह कालसें, तरलोचन सिंह, दर्शन सिघ जट्टपुरा, सुखमंदर सिंह, मनप्रीत सिंह गोंदवाल, बाबा इरफान साबरी, रणधीर सिघ बस्सियों, अजैब सिंह रूपापत्ती, मजदूर नेता हरबंस सिघ लोहटबद्दी, कुलवंत सिघ सील्होआनी, जगजीत सिघ धालीवाल, गुलजीत सिघ लाडी, मनजीत कौर, परमिन्दर कौर, जसमेल कौर, अमरजीत कौर, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।