Move to Jagran APP

नौकरानियों सहारे घर छोड़ शादी में शामिल होने दिल्ली गया परिवार, वापस लौटे तो उड़ गए होश

गुरदेव नगर निवासी कारोबारी परिवार समेत शादी में शामिल होने दिल्ली गया था। उसकी गैरमौजूदगी में घर की नौकरानी 7 लाख की नगदी और लाखों के जेवर चोरी कर फरार हो गई।

By Vipin KumarEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 03:37 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 05:28 PM (IST)
नौकरानियों सहारे घर छोड़ शादी में शामिल होने दिल्ली गया परिवार, वापस लौटे तो उड़ गए होश
नौकरानियों सहारे घर छोड़ शादी में शामिल होने दिल्ली गया परिवार, वापस लौटे तो उड़ गए होश

जेएनएन, लुधियाना। गुरदेव नगर निवासी कारोबारी परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली गया था। उसकी गैरमौजूदगी में घर की नौकरानी 7 लाख की नगदी और लाखों के जेवर चोरी करके फरार हो गई। घटना का पता तब चला, जब दिल्ली गया परिवार वापस घर लौटा। अब थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

घर के टॉप फ्लोर पर रहती थीं दोनों नौकरानियां

एएसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपित नौकरानी नेपाल निवासी कल्पना है। पुलिस ने गुरदेव नगर निवासी राजीव अरोड़ा की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो घर में ही रेडीमेड गारमेंट का काम करता है। उसी मकान में उसके बड़े भाई संजय अरोड़ा अपने परिवार के साथ रहते हैं।

राजीव अरोड़ा ने घर के काम कराने के लिए कपूरथला के गांव लोधीपुर निवासी मोनिका को रखा हुआ है। जबकि संजय अरोड़ा के घर में खाना पकाने के लिए गोपाल नाम का नेपाली लंबे समय से काम कर रहा था। गोपाल के कहने पर संजय ने दिसंबर 2018 में कल्पना को घरेलू काम के लिए रखा था। मोनिका और कलपना के रहने के लिए मकान के टॉप फ्लोर में दो कमरे हैं।


19 अप्रैल को राजीव अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली चला गया। 20-21 अप्रैल की मध्यरात्रि 12.30 बजे वो लोग वापस लौट आए। उसने कमरे में जाकर देखा तो वहां का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में पड़ी 7 लाख की नगदी व लाखों के जेवर गायब थे। उसने आवाज लगा मोनिका को बुलाया। मोनिका ने बताया कि उसे चोरी के बारे में कुछ पता नहीं है। कल्पना भी सुबह से गायब है। कल्पना अपने साथ माेनिका का माेबाइल भी ले गई है।

नहीं कराई थी नौकरानी की पुलिस वेरिफिकेशन
प्रदीप सिंह ने बताया कि छानबीन के दौरान जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो 20 फरवरी के तड़के 4.06 बजे कल्पना घर से बाहर निकलती नजर आ रही है। उसके कंधे पर पिट्ठू बैग है। उसके साथ चार नेपाली और नजर आ रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए गोपाल को हिरासत में लिया है। नेपाल बार्डर से सटे सभी पुलिस स्टेशनों को कल्पना की फाेटो भेज कर अलर्ट कर दिया गया है। जल्दी ही उसे व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संजय अरोड़ा ने कल्पना की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.