विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म कर युवती की अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करता रहा युवक

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 10 Jun 2017 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 08:55 PM (IST)

एक युवक ने लड़की को नौकरी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने उसे बेहोश कर हवस का शिकार बनाया।

दुष्कर्म कर युवती की अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करता रहा युवक
दुष्कर्म कर युवती की अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करता रहा युवक

जेएनएन, लुधियाना। एक निजी कंपनी में काम कर रही युवती को एक युवक ने अच्छी नौकरी लगाने का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। इस दौरान युवक ने उसे नशीला पदार्थ दिया और हवस का शिकार बना दिया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील फोटो भी खींची और फिर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया।

जस्सियां स्थित अमन विहार कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि वह डेढ़ वर्ष पहले चीमा चौक में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात मोनू से हुई। मोनू ऑटो चलाता था। मोनू ने उसे अच्छी नौकरी दिलवाने का वादा किया और ऑटो में बैठाकर जस्सियां रोड ले गया।

यह भी पढ़ें: युवक ने पहले खुद किया दुष्कर्म, फिर पांच दोस्तों को सौंप दी गर्लफ्रेंड

युवती के मुताबिक रास्ते में मोनू ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद अर्धबेहोशी की हालत में वह उसे एक कमरे में ले गया और हवस का शिकार बनाया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। इस इसके बाद उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और फिर आये दिन हवस का शिकार बनाने लगा। युवती ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने आरोप मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बहन की सगाई के बहाने प्रेमिका को बुलाया, और फिर तोड़ दिया विश्वास