विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आनलाइन गेम पर हुई दोस्ती, हाेशियारपुर के युवक ने घर में घुसकर जबरन शादी के लिए युवती पर किया हमला

By Edited By:
Published: Tue, 31 Aug 2021 07:22 AM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 08:05 AM (IST)

युवक को पता चला कि गेम में युवती को कमाई भी हो रही है। उसने युवती पर दवाब बना कर ...और पढ़ें

युवक ने न्यू जनता नगर इलाके के एक घर में जबरदस्ती घुसकर युवती से की मारपीट।
युवक ने न्यू जनता नगर इलाके के एक घर में जबरदस्ती घुसकर युवती से की मारपीट।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। नशे में धुत हुए युवक ने न्यू जनता नगर इलाके के एक घर में जबरदस्ती घुस कर युवती से जबरन शादी करने की मांग को लेकर उससे मारपीट की। उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देते हुए डराया धमकाया। फिरौती के रूप में हुई परिवार से 40 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने पर थाना शिमला पुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि मोबाइल पर आनलाइन गेम खेलते हुए करीब 9 महीने पहले होशियारपुर के माहिलपुर निवासी उक्त युवक के साथ उसकी जान पहचान हो गई। इसके बाद उनकी फोन पर बातें भी हुईं।

इसी बीच युवक को पता चला कि गेम में युवती को कमाई भी हो रही है। उसने युवती पर दवाब बना कर उससे पैसे देने की मांग की। युवती ने उस समय तो उसे पैसे दे दिए। मगर बाद में उसे पता चला कि वो युवक चिट्टे का नशा करने का आदी है। इसके बाद उसने युवक से संपर्क तोड़ लिया। दो दिन पहले उसने युवती के मोबाइल पर फोन करके उससे 40 हजार रुपये देने की मांग की।

मना करने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा। 29 अगस्त की रात अचानक वो उनके घर आ धमका। तब उसने नशा कर रखा था। उसके हाथ में एक तेजधार हथियार भी था। आते ही उसने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके माता पिता को जान से मारने की धमकियां दीं। उसने धमकी दी कि अगर युवती ने उसके साथ शादी न की तो वो उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा। युवक को गिरफ्तार करने के लिए भेजी टीम इस संबंध में बात करने पर थाना प्रभारी बलकार सिंह ने कहा कि आरोपित के खिलाफ शिकायत मिल गई है। एक अन्य मामले में थाना मेहटीआना पुलिस ने उसे हिरासत में ले रखा है, जहां से उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम को भेज दिया गया है। उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।