Move to Jagran APP

गांधी जयंती पर याद आई महात्मा गांधी की प्रतिमा

महात्मा गांधी की प्रतिमा गांधी जयंती पर राजनेताओं और समाज सेवियों को याद आई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 08:09 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 08:09 AM (IST)
गांधी जयंती पर याद आई महात्मा गांधी की प्रतिमा
गांधी जयंती पर याद आई महात्मा गांधी की प्रतिमा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : धूल से भरी महात्मा गांधी की प्रतिमा गांधी जयंती पर राजनेताओं और समाज सेवियों को याद आई। करीब एक साल बाद शुक्रवार को प्रतिमा से धूल उतारी और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी की प्रतिमा नगर निगम जोन ए के बाहर लगी हुई हैं। इस पर छत जरूर है लेकिन प्रतिमा की सफाई करने वाला कोई नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2019 में प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह लुधियाना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा को साफ करवायाथा। उसके बाद प्रतिमा के पास कोई नहीं गया। वीरवार को भी प्रतिमा पर धूल जमी हुई थी। शुक्रवर सुबह जब कांग्रेस महिला वर्कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची तो उनकी प्रतिमा की सफाई की गई, मगर इस दौरान भी फर्श साफ करना उचित नहीं समझा। इसके बाद यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष योगेश हांडा, जिला यूथ उपाध्यक्ष मोहित रामपाल और अन्य लोग भी यहां आए प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। उसके बाद कई संस्थाओं के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी धरने के बाद बापू गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे और फूल अर्पित किए। गांधी जयंती पर हेल्दी स्कूल हैप्पी स्कूल कार्यक्रम शुरू

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, लुधियाना : गांधी जयंती पर एवरेस्ट योग संस्थान (लुधियाना) ने हेल्दी स्कूल हैप्पी स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। संस्थान के संस्थापक और निदेशक योगी संजीव त्यागी ने लाइव टॉक शो आयोजित किया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में द लर्नर कंफ्लुएंस बेंगलुरु के सह संस्थापक और प्रसिद्ध शिक्षाविद् डा. ए सेंथिल कुमारन के साथ चर्चा की गई। डा. कुमारन ने कहा कि सीखने के लिए व्यक्तिगत, सहयोगी, नवीन और टिकाऊ होना जरूरी है। महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वास्थ्य व्यक्ति का वास्तविक धन है। कुमारन ने कहा कि समग्र विकास तभी संभव है, जब छात्र शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक रूप से फिट हो। संस्थान के निदेशक संजीव त्यागी ने बताया कि हेल्दी स्कूल हैप्पी स्कूल कार्यक्रम के तहत एवरेस्ट योग इंस्टीट्यूट सभी स्कूल्स के लिए फ्री वर्कशाप आयोजित करेगा। इसके लिए स्कूल्स एवरेस्ट योग इंस्टीट्यूट से संपर्क कर सकते हैं। इस विषय पर वेबिनार, वर्कशॉप आयोजित किये जायेंगे।

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया जासं, लुधियाना : एक आसन वूमेन हेल्पलाइन एनजीओ ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। इस मौके पर सिम्मी चोपड़ा पशान, सुरिदर कल्याण, जतिदरपाल सिंह बेदी, कुक्कू ग्रेवाल, नरिदर कौर, गोल्डी सिंह, गुरनाम सिंह कलेर, मोनिका चोपड़ा, अनिता अरोड़ा, राविदर कौर, सर्बजोत बराड़, अवतार सिंह खालसा, सुनीता पशान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.