100 मीटर हर्डल्स में लुधियाना की गगनप्रीत और अरमान ने मारी बाजी
94वीं पंजाब ओपन एथलेटिक मीट चंद्र नगर आइपीएस मैदान में करवाई गई।
संस, लुधियाना : 94वीं पंजाब ओपन एथलेटिक मीट चंद्र नगर आइपीएस मैदान में करवाई गई। पंजाब एथलेटिक एसोसिएशन व लुधियाना डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन के सहयोग से करवाए गए मुकाबलों में पंजाब भर से एथलीटों ने भाग लिया।
रविवार को हुए मुकाबलों में 100मी. हर्डल्स अंडर-20 वर्ग लड़कियों में गगनप्रीत कौर लुधियाना पहले, गुरदीप कौर बठिडा दूसरे और सुमन प्रीत कौर अमृतसर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी श्रेणी में लड़कों में अरमान सिंह लुधियाना, गुरसेवक सिंह तरनतारन और आकाश दीप सिंह मुक्तसर साहिब ने क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं लांग जंप अंडर-16 वर्ग (लड़कों) में दीपक फतेहगढ़ साहिब पहले, रौनक मोहाली दूसरे और रोहित सिंह लुधियाना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी श्रेणी में लड़कियों में सिमरजीत कौर मोगा, नवप्रीत कौर पीपी, शिखा मुक्तसर साहिब क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर विशेषातिथि में जगन्नाथ सौदागर वूल्स मिल्स, गुरप्रीत सिंह गांधी गांधी ज्वेलर्स, सुखमिदर सिंह कैरो ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर लुधियाना डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन से चेयरमैन रमेंद्र सिंह, महासचिव प्रेम सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी एसएस पन्नू, एथलेटिक कोच संजीव शर्मा, साई एथलेटिक कोच जसबीर सिंह, एसएचओ बलविदर सिंह आदि शामिल थे। जेवलिन थ्रो अंडर-18 में मोहाली की शीतल रही आगे
जेवलिन थ्रो अंडर-18 लड़कियों में शीतल मोहाली, प्रिया मुक्तसर साहिब व ममता राय जालंधर क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ अंडर-18 वर्ग लड़कियों में किरणजीत कौर पटियाला ने पहला, रशदीप कौर जालंधर ने दूसरा और लवदीप कौर लुधियाना ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर हर्डल्स अंडर-18 लड़कियों में नेहा जालंधर पहले, श्रेया फाजिल्का दूसरे और लवजीत कौर बठिडा तीसरे स्थान पर रहीं। लांग जंप अंडर-18 में हरपाल सिंह लुधियाना सेकेंड
लांग जंप अंडर-18 वर्ग लड़कों में सुखप्रीत बरनाला प्रथम, हरपाल सिंह लुधियाना द्वितीय स्थान पर रहे। लांग जंप अंडर-20 वर्ग लड़कों में संदीप सिंह और राजन कुमार रोपड़ क्रमश पहले व दूसरे, जबकि सुखजीत सिंह जालंधर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लांग जंप अंडर-20 वर्ग लड़कियों में खुशदीप कौर मोहाली पहले, हरमन जोत कौर फतेहगढ़ साहिब द्वितीय व लवप्रीत कौर जालंधर तृतीय स्थान पर रही।