Move to Jagran APP

फाेन पर हुई दोस्ती ने नाबालिग की जिंदगी की बर्बाद, युवक ने मुलाकात के बहाने गोदाम में बुलाकर किया दुष्कर्म

Misdeed in Patiala पटियाला में दाेस्त ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। रात करीब 9 बजे लड़की को डिफेंस कालोनी नाभा में छोड़कर फरार हाे गया। लड़की की तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 04:44 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 04:44 PM (IST)
फाेन पर हुई दोस्ती ने नाबालिग की जिंदगी की बर्बाद, युवक ने मुलाकात के बहाने गोदाम में बुलाकर किया दुष्कर्म
फोन पर दोस्ती के बाद 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, पटियाला। Misdeed in Patiala: थाना कोतवाली नाभा इलाके में फोन पर दोस्ती के बाद 17 वर्षीय नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित एक बच्चे का पिता है। कोतवाली नाभा इलाके में 20 सितंबर को हुई इस घटना के बाद आरोपित युवक मनी (27) निवासी बाजीगर बस्ती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

अस्पताल में भर्ती पीड़िता के बयानों पर मंगलवार रात को केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली नाभा की एसआइ नवजीत कौर ने कहा कि लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

यह है पूरा मामला

17 वर्षीय लड़की व युवक के बीच करीब दो साल से जान-पहचान हुई थी। दोनों ही फोन पर एक दूसरे के साथ बात करते रहते थे। लड़की भी नाभा इलाके की रहने वाली है। आरोपित युवक एक गोदाम में मजदूरी करता है। 20 सितंबर को दोपहर के समय उसने लड़की को मिलने के लिए गोदाम में बुलाया, जहां पर लड़की करीब 12 बजे पहुंची थी।

गोदाम में आरोपित ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और रात करीब 9 बजे लड़की को डिफेंस कालोनी नाभा में छोड़कर फरार गया। लड़की की तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया, जहां पर पुलिस ने लड़की के बयान लेने के बाद केस दर्ज कर लिया।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

फोन पर दोस्ती के बहाने लड़की को बुलाने के बाद दुष्कर्म करने की घटना करीब एक महीने पहले भी हो चुकी है। यह घटना थाना अर्बन एस्टेट इलाके में हुई थी। यहां पर लुधियाना निवासी एक नाबालिग को दोस्ती के बाद मिलने के बहाने पटियाला बुलाकर सनौर निवासी युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक पर केस दर्ज कर लिया था।

यह भी पढ़ें-Body Trade Racket: लुधियाना में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, मकान मालिक दंपती समेत 4 लोग गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.