Move to Jagran APP

भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा ले चुके राय सिंह पतंगा का निधन

देश की आजादी के संघर्ष में अहम योगदान देने वाले खन्ना के स्वतंत्रता सेनानी राय सिंह पतंगा का निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:58 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 07:58 AM (IST)
भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा ले चुके राय सिंह पतंगा का निधन
भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा ले चुके राय सिंह पतंगा का निधन

जागरण संवाददाता, खन्ना : देश की आजादी के संघर्ष में अहम योगदान देने वाले खन्ना के स्वतंत्रता सेनानी राय सिंह पतंगा का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार वीरवार को खन्ना के श्मशानघाट में सरकारी सम्मान के साथ किया गया। पतंगा ने भारत छोड़ो आंदोलन और उसके बाद देश की आजादी के लिए चली लड़ाई में अहम भूमिका अदा की थी। वे स्वतंत्रता सेनानी पारिवारिक संगठन के राष्ट्रीय प्रधान और केंद्रीय गृह मंत्रालय की एमिनेंट कमेटी के सदस्य भी रह चुके थे।

loksabha election banner

वीरवार को खन्ना के एसडीएम संदीप सिंह की मौजूदगी में पतंगा का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे दलविदर सिंह और पौत्र गुरलाल सिंह व वरपाल सिंह ने चिता का मुखाग्नि दी। एसडीएम ने खुद दिवंगत आत्मा के सम्मान में सेल्यूट किया। इसके अलावा पंजाब पुलिस की तरफ से सलामी दी गई। तहसीलदार हरमिदर सिंह सिंह हुंदल, डीएसपी खन्ना राजन परमिदर सिंह, थाना सिटी 2 एसएचओ रणदीप शर्मा ने भी पतंगा को श्रद्धासुमन भेंट किए। इस दौरान गणमान्यों ने कहा कि स्व. राय सिंह पतंगा का देश की आजादी के लिए योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी संगठन के प्रधान हरजीत सिंह विक्की भाटिया, अवतार सिंह सेलोपाल, भजन कौर, शिगारा सिंह हरगणा, तरलोक सिंह, भूला सिंह, दर्शन सिंह, नत्था सिंह, जसवंत सिंह पटियाला, अवतार सिंह राजपुरा, अकाली नेता यादविदर सिंह यादू, करनैल सिंह इकोलाहा, परमजीत सिंह धीमान, दर्शन कौर, जसवंत सिंह ललहेड़ी. गुरमीत सिंह मोही, रविदर कपूर, पूर्व पार्षद गुरमीत नागपाल, बलजिदर सिह लताला, गुरमीत सिंह मुल्लापुर, सुखजीत सिंह, जसमीत कौर, करमजीत सिफ्ती, मनदीप सिंह, हरबिस सिंह भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.