Move to Jagran APP

मोटे ब्याज के झासा में फंसा किसान, 3.42 करोड़ ठगे गए

इंश्योरेंस कंपनियों में इंवेस्ट करके मोटा ब्याज दिलाने का झांसा देकर 12 लोगों ने लुधियाना के किसान के साथ 3.42 करोड़ रुपये की ठगी मार ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 11:19 AM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 12:54 PM (IST)
मोटे ब्याज के झासा में फंसा किसान, 3.42 करोड़ ठगे गए
मोटे ब्याज के झासा में फंसा किसान, 3.42 करोड़ ठगे गए

जासं, लुधियाना : इंश्योरेंस कंपनियों में इंवेस्ट करके मोटा ब्याज दिलाने का झांसा देकर 12 लोगों ने लुधियाना के किसान के साथ 3.42 करोड़ रुपये की ठगी मार ली। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। इंस्पेक्टर बृज मोहन ने बताया कि आरोपितों की पहचान अजय वर्मा, संजय वर्मा, सुधीर गुप्ता, लोकेश गर्ग, अरुण उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, मैगी, अरुषी सक्सेना, कोमल, धनराज अग्रवाल, सुरेश लाबा तथा सिमरजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने राजगुरु नगर के कोहेनूर पार्क निवासी जगदेव सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। 10 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि 2015 में वो पटियाला में था जब उसकी मुलाकात अजय वर्मा के साथ हुई। उसने उसे मोटा ब्याज दिलाने का झासा देकर इनवेस्ट करने के लिए कहा। पहले उसने अपनी रकम इनवेस्ट की। उसके बाद एक-एक करके अन्य आरोपित उससे मिलते गए। उनके जोर डालने पर उसने अपने जानकारों व रिश्तेदारों के पैसे भी इनवेस्ट कर दिए। उस इनवेस्टमेंट के चक्कर में उसकी 5 एकड़ जमीन और एक कोठी भी बिक गई। तब तक वो आरोपितों के कहने पर अपना तथा अपने रिश्तेदारों का 3.42 करोड़ रुपये इनवेस्ट कर चुका था। मगर उसे कोई रिफंड नहीं मिला। बाद में आरोपितों ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। इंस्पेक्टर बृज मोहन ने बताया कि आरोपितों के मोबाइल नंबर सर्विलास पर लगाए गए हैं। आरोपित को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.