Fraud In Ludhiana: फर्जी दस्तावेज से अपने नाम कराई चाचा की प्रापर्टी, भतीजे समेत 3 लोगों पर केस
Fraud In Ludhiana शहर में संपत्ति के लिए अब लाेग अपनाें काे भी धाेखा देने लगे हैं। औद्याेगिक शहर लुधियाना में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर चाचा की प्रापर्टी अपने नाम करा ली।
जासं, लुधियाना। Fraud In Ludhiana: फर्जी दस्तावेज के आधार पर चाचा की प्रापर्टी अपने नाम कराने के आरोप में थाना माडल टाउन पुलिस ने भतीजे तथा उसके दो साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ हरमेश लाल ने बताया कि आरोपितों की पहचान दशमेश नगर निवासी हरप्रीत सिंह, न्यू शिमला पुरी की गली नंबर 9 निवासी हरप्रीत सिंह तथा गांव डाबा निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने माडल टाउन निवासी अरविंदरपाल सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।
चार साल पहले हाे चुका है भाई का देहांत
अप्रैल 2022 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई सुरजीत सिंह का 4 साल पहले देहांत हो चुका है। अपनी मौत से पहले ही वो उसकी जायदाद में से अपना हिस्सा ले चुका है। मगर उसकी मौत के बाद उसके बेटे हरप्रीत सिंह ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर उसकी प्रापर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। उस प्रापर्टी के असली वारिसों के बारे में जाने बगैर उसे अपने नाम पर ट्रांसफर करा लिया। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बाथरूम में नहाने गए व्यक्ति के कमरे से लैपटाप चोरी
लुधियाना। सिविल लाइंस के न्यू चंद्र नगर इलाके में रहने वाला व्यक्ति नहाने के लिए बाथरूम में गया, उसी दौरान मकान में घुसे चोर वहां से लेपटाप चोरी करके फरार हो गए। नहा कर बाहर आने पर उसे चोरी होने के बारे में पता चला। अब घटना के 3 महीने बाद थाना हैबोवाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
एएसआइ गुरमेल सिंह ने बताया कि उक्त केस न्यू चंद्र नगर की गली नंबर 6 निवासी निखिल सेठी की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 11 जुलाई की सुुबह 11 बजे अपने उस किराए वाले मकान में कमरे के सामने स्थित बाथरूम में नहाने के लिए गया था। तभी यह घटना हुई।
यह भी पढ़ें-Punjab News: आशु, धर्मसाेत, गिलजियां और संदीप संधू के बाद काैन..आखिर क्या है Mann सरकार का एक्शन प्लान
यह भी पढ़ें-Ludhiana Crime: घर में घुस नाबालिग से जबरदस्ती किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकियां