Move to Jagran APP

लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, गांजा, अफीम व नशीले पाउडर समेत चार गिरफ्तार

लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गांजा अफीम तथा नशीला पाउडर बरामद किया गया।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 04:23 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 04:23 PM (IST)
लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, गांजा, अफीम व नशीले पाउडर समेत चार गिरफ्तार
लुधियाना पुलिस ने चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गांजा, अफीम तथा नशीला पाउडर बरामद किया गया। आरोपितों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना मोती नगर निवासी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घोड़ा कालोनी इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1100 ग्राम गांजा तथा 6 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। एएसआई राजकुमार ने बताया कि आरोपितों की पहचान होशियारपुर की कृष्णा कालोनी की गली नंबर 14 निवासी मनीश कुमार तथा हर्ष कुमार के रूप में हुई।

loksabha election banner

उधर, थाना जमालपुर पुलिस ने मुंडियां कलां इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान पैदल चले आ रहे व्यक्ति को शक के आधार पर रोक कर उसके हाथ में पकड़े थैले की तलाशी ली तो उसमें से 510 ग्राम अफीम बरामद हुई। एएसआई दलवीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान मुंडियां खुर्द की परमजीत कालोनी निवासी लाल विकास कुमार के रूप में हुई। वहीं, थाना माडल टाउन पुलिस ने माडल टाउन श्मशान घाट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 540 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई जसवीर कौर ने बताया कि आरोपित की पहचान धांधरां रोड स्थित रूप नगर कालोनी की गली नंबर 5 निवासी विजय साहनी के रूप में हुई।

दहेज प्रताड़ना के आरोपित पति व सास पर केस

दहेज के लिए नवविवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने ससुरालियाें पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ विपन कुमार ने बताया कि उनकी पहचान खरड़ के गुरु तेग बहादर नगर निवासी गगनदीप सिंह तथा उसकी मां सतनाम कौर के रूप में हुई। पुलिस ने न्यू शिमला पुरी के प्रीत नगर की गली नंबर 28 निवासी हरप्रीत कौर की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि फरवरी 2020 में उसकी शादी आरोपित गगनदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपितों ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.