लॉकडाउन में रेस्टोरेंट व दुकानें खोल नियमों का किया उल्लंघन, चार गिरफ्तार
लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान रेस्टोंरेंट व दुकानें खाेल कर कानून तोड़ने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
लुधियाना, जेएनएन। लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान रेस्टोंरेंट व दुकानें खाेल कर कानून तोड़ने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
रेस्टोरेंट खोल कर शादी समारोह का आयोजन करा रहे व्यक्ति को थाना शिमला पुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआइ दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान शिमला पुरी की चिमनी रोड इलाके में रहने वाले अमरपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को रविवार शाम सूचना मिली थी कि आरोपित का चिमनी रोड इलाके में रेस्टोरेंट है। जिसमें वो बिना इजाजत शादी समारोह का आयोजन करा रहा था।
थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने टैगोर नगर में करियाना स्टोर खोल कर लोगों केा सामान बेच रहे दुकानदार को गिरफ्तार किया है। एएसआई किशन राम ने बताया कि आरोपित की पहचान चंद्र नगर निवासी अवनीश शर्मा के रूप में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसकी शर्मा करियाना स्टोर के नाम से दुकान है। जिसे उसने कर्फ्यू के समय में भी खोल रखा है। थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने न्यू कुंदन पुरी इलाके में करियाना की दुकान खोल कर बैठे पंकज कुमार तथा न्यू कुंदन पुरी में ही करियाना दुकान खोले बैठे जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित शाम 6 बजे के बाद दुकानों को खोल कर ग्राहकों को सामान बेच रहे थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें