लुधियाना में चूरापोस्त, हेरोइन व शराब तस्करी करते चार गिरफ्तार
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
लुधियाना, जेएनएन। बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए चूरापोस्त, हेरोइन तथा शराब तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
थाना कूमकलां पुलिस ने चूरापोस्त तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 6.5 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके सोमवार अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान श्री भैणी साहिब निवासी जगजीवन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कटाणी कलां में की गई नाकाबंदी के दौरान उसे तब काबू किया, जब वो भैणी साहिब से पैदल चला आ रहा था।
थाना लाडोवाल पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान हंबड़ां की मुरब्बा फैक्ट्री के पास रहने वाले सुरिदंर सिंह के रूप में हुई। गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर उसे हंबड़ा के मुलांपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। थाना सदर पुलिस ने मोती बाग काॅलोनी इलाके में दबिश देकर उसी इलाके में रहने वाले गुरप्रीत सिंह को 13 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना सदर पुलिस ने ही गांव फुलांवाल में श्मशान घाट के निकट दबिश देकर उसी गांव में रहने वाले जसवंत सिंह को 13 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें