पंजाब के पूर्व DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के बेटे की गाड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त, परिवार को आई मामूली चोटें
लुधियाना में दंडी स्वामी के पास पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के बेटे की कार को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग ...और पढ़ें
-1762679728966.webp)
पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के बेटे की कार हादसे में क्षतिग्रस्त। सांकेतिक तस्वीर
संवाद सहयोगी, लुधियाना। दंडी स्वामी के पास एक तेज रफ्तार कार ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के बेटे की कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और परिवार को मामूली चोटें आने की खबर है।
मामला 7 नवंबर की देर शाम का बताया जा रहा है। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने डीजीपी के बेटे की शिकायत पर कार चालक दिवांशखन्ना नामक युवक पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां व परिवार के साथ कार में सवार होकर दंडी स्वामी के नजदीक एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। वह कार साइड में लगाकर उतरा ही था कि पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उस समय परिवार कार में ही बैठा था।
हादसे में उसकी कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में परिवार को चोटें भी आई। बताया जा रहा है कि कार चालक मौके से फरार हो गया था। आरोप हैं कि आरोपित कार चालक नशे में था।
जब लोगों को पता लगा कि हादसे में घायल युवक पंजाब के पूर्व डीजीपी का बेटा है तो उनकी मदद के लिए आगे आने लगे। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस के अनुसार फिलहाल शिकायत पर कार्रवाई करके जांच की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।