विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: पाकिस्तान के पूर्व विधायक ने किया CAA का समर्थन, कहा- विदेशों में अल्पसंख्यकों के देखें हालात

Published: Sun, 17 Mar 2024 11:45 PM (IST)

देश में सीएए लागू होने के बाद जहां कई लोग विरोध कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में विधायक रहे बलदेव ...और पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व विधायक ने किया CAA का समर्थन।
पाकिस्तान के पूर्व विधायक ने किया CAA का समर्थन।

 जागरण संवाददाता, खन्ना (लुधियाना)। पाकिस्तान में विधायक रहे बलदेव सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थन किया है। उन्होंने इस कानून का विरोध करने वालों को सलाह दी है कि मुस्लिम देशों में जाकर अल्पसंख्यकों की हालत देखें। खैबर पख्तूनख्वा तीय एसेंबली के सदस्य रहे बलदेव सिंह वर्ष 2019 में पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश से कई वर्ष से भारत में आकर रह रहे उन लोगों के घरों में खुशी मनाई जा रही है, जो लंबे समय से नागरिकता का इंतजार कर रहे थे। जुल्म से डरकर भारत आने वाले इन परिवारों को कोई सुविधा नहीं मिल रही थी। नागरिकता मिलने पर ये हर सुविधा के हकदार होंगे।

विदेश में विरोध करने वाले कर रहे सियासत

बलदेव ने कहा कि भारत के अलावा अन्य देशों में जो लोग सीएए लागू करने का विरोध कर रहे हैं वे केवल सियासत कर रहे हैं। इससे किसी की नागरिकता छीनी नहीं जा रही, बल्कि उन लोगों को नागरिकता दी जा रही है जो दूसरे देशों में अत्याचार का शिकार हो रहे थे।

ये भी पढ़ें: Punjab News: 'घोटालेबाज और विज्ञापन वाली पंजाब की मान सरकार', BJP नेता गौरव भाटिया ने AAP पर बोला हमला

पाकिस्तानी हिंदुओं ने जताया मोदी का आभार

सीएए लागू करने की खुशी में खन्ना में रह रहे पाकिस्तानी विस्थापितों ने लड्डू बांटे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। भाजपा नेता अनुज छाहड़िया ने बताया कि खन्ना में भी सैकड़ों पाकिस्तानी विस्थापित परिवार रहते हैं। इनमें से ज्यादातर को नागरिकता का इंतजार है। सीएए लागू होने से इनमें खुशी की लहर है।

ये भी पढ़ें: Chandigarh Lok Sabha Seat: BJP और कांग्रेस के उम्‍मीदवारों पर सस्‍पेंस जारी, टिकट के इंतजार में बढ़ी दावेदारों की संख्‍या