Move to Jagran APP

शिअद सदस्यता अभियान को करेगा तेज, ज्यादा मेंबर जोड़ने पर मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी Ludhiana News

जो सबसे अधिक सदस्य जोड़ेगा उसे उसी के अनुरूप पार्टी में पद और जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी की तरफ से वार्ड से लेकर स्टेट लेवल तक इसमें नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

By Edited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 12:12 PM (IST)
शिअद सदस्यता अभियान को करेगा तेज, ज्यादा मेंबर जोड़ने पर मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी  Ludhiana News
शिअद सदस्यता अभियान को करेगा तेज, ज्यादा मेंबर जोड़ने पर मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) जिला लुधियाना की जत्थेबंदी की बैठक ढोलेवाल स्थित फेरूमन गुरुद्वारा साहिब में हुई। यह बैठक शिअद के सदस्यता अभियान को तेज गति देने के लिए रखी गई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा विशेष रूप से पहुंचे। डॉ. चीमा ने कहा कि प्रदेश में शिअद सबसे बड़ी पार्टी है और इसमें सर्वाधिक सदस्य हैं। नए मेंबर बनाने में गति तेज करने की जरूरत है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीने में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव होने जा रहे हैं। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के निर्देशों के अनुसार जत्थेबंदी में पद देने के आधार केवल सदस्य की ओर से की गई मेंबरशिप ही होगी। यानि कि जो सबसे अधिक सदस्य जोड़ेगा, उसे उसी के अनुरूप पार्टी में पद और जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी की तरफ से वार्ड से लेकर स्टेट लेवल तक इसमें नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। सर्किल डेलीगेट बनने के लिए एक कॉपी, जिला डेलीगेट बनने के लिए 25 कॉपियां और स्टेट डेलीगेट बनने के लिए 100 कॉपियां मेंबरशिप बनानी होगी। एक कॉपी में 25 सदस्य जोड़े जाते हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने भी पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया।

बैठक में शरणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व मंत्री प्रकाश गर्ग, निर्मल सिंह एसएस, गुरदीप सिंह गोशा, विजय दानव, सरबजीत सिंह गरचा, बाबा अजीत सिंह, बलविंदर लायलपुरी, सुखदेव सिंह, हरमिंदर सिंह ग्यासपुरा, बलदेव सिंह दोसांझ, कुलदीप सिंह खालसा कुलदीप सिंह लोहारा, मुकेश सिंह राज, भूषण सिंह, बैजनाथ, विनोद पांडे, सुमन सिंह, करणवीर सिंह विल्खू, महिला प्रधान सुरिंदर कौर दयाल सहित बड़ी संख्या में शिअद नेता और वर्कर उपस्थित रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.