Good News : यात्रियाें के लिए खुशखबरी, एक दिसंबर से लुधियाना से दिल्ली की फ्लाइट का समय बदला
अब एक दिसंबर से दिल्ली से फ्लाइट दोपहर दाे बजे लुधियाना के लिए उड़ान भरेगी और 3.15 बजे लुधियाना लैंड करेगी और दिल्ली के लिए 3.45 बजे पर उड़ान भरेगी। जबकि अभी सुबह 10.15 बजे दिल्ली से फ्लाइट आकर 10.45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाती थी।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना से दिल्ली हवाई यातायात से सफर करने वालों के लिए यह खबर खास है। अब सुबह दिल्ली के लिए रवाना होने वालों को दोपहर को उड़ान भरनी पड़ेगी। जी हां अलायंस एयर कम्पनी की अाेर से लुधियाना से दिल्ली की फ्लाइट के समय में बदलाव कर दिया गया है।
इससे ठंड के माैसम में यात्रियाें काे सहूलियत हाेगी। यह बदलाव एक दिसंबर से लागू होगा। इसकी पुष्टि अलायंस एयर के स्टेशन मैनेजर अरिंदम चक्रवर्ती ने की है। उन्होंने बताया कि सर्दी को देखते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
अब एक दिसंबर से दिल्ली से फ्लाइट दोपहर दाे बजे लुधियाना के लिए उड़ान भरेगी और 3.15 बजे लुधियाना लैंड करेगी और दिल्ली के लिए 3.45 बजे पर उड़ान भरेगी। जबकि अभी सुबह 10.15 बजे दिल्ली से फ्लाइट आकर 10.45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाती थी। फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को जाती है।
सर्दियों में कोहरे के चलते कई बार फ्लाइट को उड़ान भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और पिछले साल कई बार फ्लाइट को रदद् भी करना पड़ा था। इसी को ध्यान में रखकर इस बार समय में बदलाव कर दोपहर को लुधियाना से फ्लाइट को सुनिश्चित किया गया है।