यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना में तालाब में डूबने से यूपी निवासी पांच बच्चों सहित छह की मौत, CM ने किया मदद का एलान
पंजाब के लुधियाना स्थित गांव मानगढ़ में 5 बच्चों की छप्पड़ (तालाब) में डूबने से मौत हो गई। उन्हें बचाने ...और पढ़ें

जेएनएन, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित गांव मानगढ़ में 5 बच्चों की गांव के छप्पड़ (तालाब) में डूबने से मौत हो गई। एक व्यक्ति डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए छप्पड़ में उतरा, मगर वह भी पानी में डूब गया और उसकी भी मौत हो गई। पांचों बच्चों के शव बाहर निकल लिए गए हैं। इस बीच सीएम इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतक बच्चों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये की मदद का एलान किया है।
मरने वाले बच्चों में 4 सगे भाई बहन थे। इनमें मोनू (6), लक्ष्मी (11), आरती (3) तथा प्रिया (8) शामिल हैं। यह मूलरूप से लखनऊ के गांव रेहटां के रहने वाले थे। इनके साथ डूबने वाला पांचवां बच्चा कलीम (10) था। कलीम उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव शंडीला के काशी राम कालोनी का रहने वाला था। उन्हें बचाने के चक्कर मे डूबकर मरने वाला युवक राहुल (22) था। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कूमकलां पुलिस ने शवों को कब्जे मैं लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्हें पोस्टमार्डम के लिए अस्पताल स्थित शव गृह में रखवा दिया गया है।
हल्का साहनेवाल के अधीन पड़ते गांव मानगढ़ के बाहर छप्पड़ के पास बाहरी राज्यों से आएं मजदूरों के बच्चे पीपल के नीचे खेल रहे थे। इसी दौरान उनमें से एक बच्चा छप्पड़ में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए 4 बच्चे छपड़ में उतर गए। मगर वह भी पानी में डूब गए।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan से दो करोड़ का दान लेने पर पंथक विवाद, HSGPC व सिख संगठनों ने राशि वापस करने को कहा
बच्चों के डूबने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनमें से एक प्रवासी मजदूर बच्चों को निकालने के लिए छप्पड़ में घुस गया। मगर डूबने से उसकी भी मौत हो गई। हादसे में एक साथ छह मौतों से पूरा इलाका सहम गया है।
