लुधियाना में वूलेन मिल में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने दस घंटे बाद पाया काबू
लुधियाना के चीमा चौक के पास स्थित वूलेन मिल में बनने वाले धागे में अचानक आग लग गई। लाॅॅकडाउन के कारण फैक्टरी बंद थी।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना, जेएनएन। रविवार दोपहर के समय चीमा चौक के पास स्थित आरटी वूलन मिल में भीषण आग लग गई। उसे बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मियों को दस घंटे लग गए। दमकल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार आगजनी से यहां पड़ी रूई, तैयार धागा और मशीनरी जल गई। रविवार होने के कारण फैक्ट्री बंद थी। इस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। थाना मोती नगर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल के आसपास के इलाके में आवाजाही बंद करवाई।
फैक्टरी में लगी आग बुझाने में जुटे दमकल विभाग के कर्मचारी।
रुई, धागा के कारण आग तेजी से भड़की
फ क्ट्री में बड़े स्तर पर रुई, धागा और अन्य सामान पड़ा था। भीषण गर्मी और चल रही लू ने आग में घी का काम किया। वह पानी डालने के बावजूद भड़कती रह। फैक्ट्री मालिक दीपक के अनुसार, उनका करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्हें हटाने के लिए थाना मोती नगर के प्रभारी इंसपेक्टर वरुणजीत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे।
नहीं थे अग्निशमन के पुख्ता प्रबंध
दो हजार गज में बनी इस दो मंजिला फैक्ट्री में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। इस कारण आग तेजी से भड़की और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। इससे इमारत को भी बड़ा नुकसान हुआ है। इमारत गिर जाने के डर से दमकल कर्मी भी इमारत में नहीं घुसे। नहीं तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था। फायर अधिकारी मनिंदर सिंह के अनुसार रात साढ़े नौ बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें