Ludhiana Weather: गर्मी में सर्दी का अहसास, लगातार बारिश से लुढ़का पारा; चौबीस घंटे में 30.2 एमएम हुई बारिश
लुधियाना का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं देर रात अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश भी हुई। मौमस विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि एक जून तक पश्चिम विक्षोभ बना रहेगा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।
लुधियाना, राधिका। जिले में बुधवार को मौसम सुहावना बना हुआ है। देर रात बारिश होने से हवा में ठंडक बरकरार है। इससे पहले तेज हवाएं भी चलीं। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कभी-कभी हल्की धूप निकल रही है। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। देर रात लगभग अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश भी हुई। मौमस विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि एक जून तक पश्चिम विक्षोभ बना रहेगा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।
येलो अलर्ट जारी किया गया
मौसम केंद्र के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में 30.2 एमएम बारिश हुई है। चंडीगड़ में स्थित मौसम केंद्र ने राज्य में 1 जून तक का येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें कुछ-कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाएं चल सकती है। वहीं गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। एक जून के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। बादल छट जाएंगे और मौसम साफ होने से गर्मी बढ़ेगी।