Move to Jagran APP

Ludhiana Crime: पिता ने दस साल के बेटे का रस्सी से गला घोंटा, फिर खुद पकड़ लिया बिजली का तार

लुधियाना में बेटे की हत्या करने के बाद पिता ने खुद को करंट लगा आत्महत्या करने का प्रयास किया। मगर समय रहते उसे बचा लिया गया। मौके पर पहुंची थाना साहनेवाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 11:08 AM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 11:08 AM (IST)
Ludhiana Crime: पिता ने दस साल के बेटे का रस्सी से गला घोंटा, फिर खुद पकड़ लिया बिजली का तार
लुधियाना में बेटे की हत्या कर पिता ने किया आत्महत्या का प्रयास।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। मेहरबान की बाजड़ा कालोनी इलाके में पिता ने अपने बेटे का रस्सी से गला दबा कर निर्मम हत्या कर दी। उसकी मौत के बाद आरोपित ने खुद को भी बिजली का करंट लगा आत्महत्या का प्रयास किया मगर समय रहते उसे बचा लिया गया। 

prime article banner

मौके पर पहुंची थाना साहनेवाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएचओ जगदीप सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बाजड़ा कालोनी निवासी जगदीश सिंह (35) के रूप में हुई। मरने वाला उसका 8 वर्षीय बेटा गुरशरण सिंह था।

पुलिस ने मृतक के दादा गणेश सिंह की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 14 अगस्त की रात वो लोग खाना खाने के बाद सो गए। उसका बेटा जगदीश सिंह तथा पोता गुरशरण सिंह अलग बेडरूम में साे रहे थे। मध्यरात्रि उसे जगदीश के चिल्लाने की आवाजें आईं। जब वो भाग कर उनके कमरे में गया तो देखा कि वह नीचे फर्श पर बैठा था जबकि गुरशरण बेड पर मृत पड़ा था। आरोपित ने रस्सी से उसका गला दबा कर उसकी हत्या कर दी थी।

20 दिन पहले अस्थमा के कारण हो गई थी पत्नी की मौत

जगदीप सिंह ने बताया कि जगदीश सिंह ओवरलाक फोल्डिंग का काम करता था। उसकी पत्नी दमा रोग से पीड़ित थी। करीब 20 दिन पहले उपचार के दौरान डीएमसी में उसकी माैत हो गई। पत्नी की मौत के बाद वो दीमागी तौर पर परेशान चल रहा था। रविवार रात उसने बेटे से कहा कि वो दोनों उसकी मां के पास जा रहे हैं। जिसके बाद उसने रस्सी से गला दबा बेटे की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें-  Independence Day 2022: जालंधर में जन्मे बंता सिंह संघवाल ने गांव-गांव में बोए क्रांति के बीज, ट्रेन लूट कर 70 किलोमीटर तक भागे थे पैदल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK