Move to Jagran APP

लुधियाना में रिश्ते शर्मसारः बहू के कमरे में आधी रात काे जबरदस्ती घुसा ससुर, जानिए फिर क्या हुआ...

Ludhiana Crime औद्याेगिक शहर में रिश्ताें काे शर्मसार करने का मामला सामने आने से हर काेई हैरान है। बताया जा रहा है कि एक ससुर ने ही अपनी बहू के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Rajan Kumar Edited By: Vipin KumarPublished: Tue, 29 Nov 2022 12:44 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 12:44 PM (IST)
लुधियाना में रिश्ते शर्मसारः बहू के कमरे में आधी रात काे जबरदस्ती घुसा ससुर, जानिए फिर क्या हुआ...
लुधियाना में बहू से जबरदस्ती करता ससुर गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Crime: पंजाब के औद्याेगिक शहर में रिश्ताें काे शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने बहू के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। घटना ग्यासपुरा के महादेव नगर इलाके की है। ससुर ने बहू के साथ गलत काम करने के लिए जबरदस्ती की लेकिन शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख कर आरोपित फरार हो गया। जांच के दौरान थाना साहनेवाल पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

एएसआइ राम मूर्ति ने बताया कि उसकी पहचान महादेव नगर निवासी अमरीक गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी 22 वर्षीय बहू की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 26 नवंबर की रात 10.30 बजे उसका ससुर उसके कमरे में घुस आया। वह उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने उसे धक्के मारे, मगर उसने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की।

प्रताप नगर में ससुर ने की थी बहू की गला दबाकर

गाैरतलब है कि इस साल 4 सितंबर काे शहर के प्रताप नगर में घर में रह रही महिला की ससुर ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने कातिल ससुर को गिरफ्तार कर लिया था। वह पुत्रवधू के चरित्र पर शक करता था और इसी के चलते उसके हत्या कर दी थी।

यह भी पढे़ं-Punjab News: लुधियाना और जालंधर में NIA की रेड, मूसेवाला हत्याकांड में आराेपित रवि राजगढ़ का घर खंगाला

शादी की नीयत से दो नाबालिग का अपहरण

विभिन्न इलाकों में शादी की नीयत से दो नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना टिब्बा पुलिस ने न्यू पुनीत नगर की गली नंबर 2 निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले राणा छोटू के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 25 नवंबर के दिन उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से सामान खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। मगर वहां से लौट कर घर वापस नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके अपने साथ ले गया है।

थाना जमालपुर पुलिस ने रामगढ़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर हरियाणा के हिसार के मेठसरा निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 23 नवंबर के दिन उसकी 17 वर्षीय बेटी घर में किसी से कुछ कहे बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई।

यह भी पढ़ें-PowerCut In Ludhiana: शहर के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली, जानें कितने घंटे लगेगा कट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.