Move to Jagran APP

लुधियाना में BJP महिला माेर्चा की बैठक के बाहर किसानाें का हंगामा, दाेनाें पक्ष आमने-सामने; पुलिस से धक्कामुक्की

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक काे लेकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी थी। किसानाें के विराेध काे देखते हुए भारी पुलिस फाेर्स तैनात की गई थी। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर बैठक करने पहुंची थी।

By Vipin KumarEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 03:43 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 09:47 PM (IST)
लुधियाना में BJP महिला माेर्चा की बैठक के बाहर किसानाें का हंगामा, दाेनाें पक्ष आमने-सामने; पुलिस से धक्कामुक्की
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक के दाैरान पुलिस ने सुरक्षा कड़ी। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Farmers Protest: भाजपा की बैठक के बार किसानाें ने मंगलवार काे जमकर हंगामा किया। होटल नागपाल के बाहर दोनों पक्षाें ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। इस दाैरान टकराव के हालात बन गए हैं। पुलिस बीच-बचाव करने का प्रयास कर रही है। इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक काे लेकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी थी। किसानाें के विराेध काे देखते हुए भारी पुलिस फाेर्स तैनात की गई थी। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर बैठक करने पहुंची थी।

loksabha election banner

भाजपा महिला माेर्चा की बैठक के बाहर तैनात पुलिस बल। (जागरण)

पुलिस किसानों को रोकने की कोशिश कर रही है। इस दाैरान माैके पर तनाव के हालात बने हुए हैं। गाैरतलब है कि पंजाब में भाजपा नेताओं के खिलाफ किसानाें का राेष थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले भी कई बार भाजपा की बैठकाें में किसान हंगामा कर चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर भी हमला हाे चुका है। इसके साथ ही भाजपा नेता विजय सांपला व तीक्ष्ण सूद का भी विराेध हाे चुका है। किसानाें का कहना है कि जब तक माेदी सरकार कृषि सुधार कानूनाें काे रद नहीं करती भाजपा नेताओं का हर मंच पर विराेध जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें-किसान आंदोलन पंजाब पर पड़ रहा भारी, रिलायंस आउटलेट बंद; हजारों युवाओं की नौकरियों पर लटकी तलवार

एक दिन पहले किसानाें ने मंत्री धर्मसाेत का किया था विराेध

सीएम के गृह जिले में कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत का किसानाें ने विराेध किया था। सोमवार को भी धर्मसोत को भादसों में नए अड्डे के का निर्माण कार्य का उद्घाटन करने दौरान किसान जत्थेबंदियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके चलते मंत्री धर्मसोत पुलिस की आड़ में चुपचाप मौके से खिसक गए। वहीं किसान मोर्चे पर डटे रहे और मंत्री के समर्थकों के जाने तक प्रदर्शन जारी रखा।

यह भी पढ़ें-Farmer's Protest पर पद्मभूषण डॉ. जौहल ने पूछा- पंजाब का नुक्सान होते देख अब चुप क्यों हैं बुद्धिजीवी व ब्यूरोक्रेट्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.