किसानों ने आढ़तियों के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी
गांव रसूलपुर की दाना मंडी में दूसरे राज्य से धान आने के विरोध में किरती किसान यूनियन ने विरोध जताया।
जागरण संवाददाता, जगराओं : गांव रसूलपुर की दाना मंडी में दूसरे राज्य से धान आने के विरोध में किरती किसान यूनियन ने विरोध जताया। यूनियन के सीनियर नेता गुरचरन सिंह रसूलपुर व अवतार सिंह तारी की अगुआई में दाना मंडी में प्रदर्शन किया गया।
गुरचरण, अवतार, तरलोचन सिंह, इकाई के प्रधान हरदेव सिंह मोर ने संयुक्त रूप से कहा कि कुछ लालची आढ़ती किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। वे अधिक मुनाफा कमाने के लिए दूसरे राज्यों से सस्ते में धान खरीद कर गांवो में रात को सरकारी रेट पर बेच रहे हैं। इसका वे विरोध करते हैं। उन्होंने मांग की कि देहड़का ट्रेडिग खरीद एजेंसी के प्रमुखों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई हो। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि किसानों को बिना पास धान मंडियों में लाने की अनुमति दी जाए। इन किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आढ़ती ऐसा काम करेंगे और जो राजनीतिक नेता उनको बचाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा।
उन्होंने विभिन्न किसान जत्थेबंदियो की ओर से आने वाले दिनो में मार्केट कमेटी जगराओं में रोष धरना देने की भी बात कही। किसानों ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार व आढ़ती यूनियन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शन में डा.जरनैल सिंह, दिलीप सिंह, गुरचरण सिंह, निम्मा सिंह, अजैब सिंह, पिदू रसूलपुर, अमरजीत सिह, गुरप्रीत सिंह, गोपी सिंह, हरदेव सिंह, सीरा सिंह, पंच राम सिंह, सोहन सिंह, मोहन सिंह सहित अन्य किसान मौजूद थे।